Lok Sabha Election Results 2019: मध्य प्रदेश की गुना सीट पर पिछड़े ज्योतिरादित्य सिंधिया
नई दिल्ली। इस बार लोकसभा चुनाव में कुछ बड़े उलटफेर होते दिख रहे हैं। कांग्रेस के दिग्गज नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया मध्य प्रदेश की गुना सीट से पीछे चल रहे हैं। सिंधिया के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी के कृष्ण पाल सिंह उर्फ केपी यादव मैदान में हैं, जोकि सिंधिया से आगे चल रहे हैं। ज्योतिरादित्य सिंधिया को कांग्रेस का अहम और राहुल गांधी का काफी करीबी नेता माना जाता है। लेकिन इस बार के चुनाव में वह पिछड़ते नजर आ रहे हैं। मध्य प्रदेश की ही ही भोपाल सीट की बात करें तो यहां भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार साध्वी प्रज्ञा ठाकुर कांग्रेस के दिग्विजय सिंह से आगे चल रही हैं।

शुरुआत रुझान की बात करें तो एनडीए पूर्ण बहुमत के आंकड़े से कहीं आगे जा चुका है। वहीं यूपीए की बात करें तो एक बार फिर से यूपीए का शर्मनाक प्रदर्शन जारी है। यूपीए की सत्ता में वापसी का रास्ता बंद होता दिख रहा है। शुरुआती रुझान के अनुसार एनडीए 300 के आंकड़े को पार कर चुका है। बता दें कि पूर्ण बहुमत के लिए 271 सीटों की जरूरत होती है, लिहाजा एक बार फिर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पीएम पद की शपथ लेने के लिए तैयार हैं।
इस चुनाव में सबसे बड़ा उलटभेर भारतीय जनता पार्टी ने पश्चिम बंगाल और ओडिशा में किया है। पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी तकरीबन 15 सीटों पर आगे चल रही है। दिलचस्प बात यह है कि पिछले चुनाव में यहां भाजपा सिर्फ एक सीट पर जीत दर्ज कर पाई थी। लेकिन इस बार पार्टी ने बड़ा उलटफेर किया है और टीएमसी को बड़ी हार देती देने जा रही है। वहीं ओडिशा में भाजपा 12 सीटों पर आगे चल रही है। जबकि बीजेडी सिर्फ 6 सीटों पर ही आगे चल रही है। वहीं उत्तराखंड में भाजपा क्लीन स्वीप की ओर आगे बढ़ती नजर आ रही है और सभी पांच सीटों पर आगे चल रही है।












Click it and Unblock the Notifications