मध्य प्रदेश: कांग्रेस में घमासान के बीच ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कमलनाथ को दी ये 'सलाह'

नई दिल्ली। मध्य प्रदेश में कांग्रेस पार्टी में मचे घमासान के बीच पार्टी महासचिव और पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बुधवार पार्टी के भीतर चल रहे घमासान को स्वीकार किया है। उन्होंने इस पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से भी नाराजगी व्यक्त की है। सिंधिया ने बुधवार को पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का नाम लिए बगैर कहा कि जो आरोप लगाए गए हैं, वह गंभीर है, और मुख्यमंत्री को दोनों पक्षों की बात सुननी चाहिए। 15 साल की कड़ी मेहनत के बाद पार्टी सत्ता में आई हैं।

सिंधिया ने CM कमलनाथ को दिया यह सुझाव

सिंधिया ने CM कमलनाथ को दिया यह सुझाव

दिग्विजय सिंह के खिलाफ मोर्चा खोलने वाले मध्यप्रदेश के वन मंत्री उमंग सिंघार का समर्थन करते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि, 'मुख्यमंत्री कमलनाथ को बैठकर इस विषय पर दोनों पक्षों की बात सुननी चाहिए, और समाधान निकालना चाहिए। बहुत मुश्किल और मेहनत से हम लोगों ने 15 साल कड़ी मेहनत कर कांग्रेस का शासन स्थापित किया है। अभी छह माह भी नहीं हुए और मतभेद उठ रहे हैं तो मुख्यमंत्री का दायित्व होता है कि दोनों पक्षों के साथ बैठकर सलाह-मशविरा करें और समाधान निकालें।

सीएम को दोनों पक्षों की बात सुननी चाहिए

सीएम को दोनों पक्षों की बात सुननी चाहिए

सिंधिया ने वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्वियज सिंह का नाम लिए बिना कहा कि सरकार अपनी दम पर चलाना चाहिए, किसी का हस्तक्षेप नहीं होना चाहिए। किसी का हस्तक्षेप सरकार में नहीं होना चाहिए। इसमें कोई दो राय नहीं है। उन्होंने आगे कहा, सरकार को स्वतंत्र होकर कार्य करना चाहिए, जो मुद्दे आए हैं, उस पर मुख्यमंत्री को मंत्री उमंग सिंघार की भी बात सुननी चाहिए और जो सत्य है उसपर भी कार्रवाई होनी चाहिए।

इस सरकार को बनाने में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं मेहनत की है

इस सरकार को बनाने में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं मेहनत की है

सिंधिया ने कहा कि, इस सरकार को बनाने में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं और नेताओं ने इसलिए मेहनत की थी कि एक नया मध्यप्रदेश बनाएंगे और उसी के अनुरूप काम होना चाहिए। बता दे प्रदेश के वन मंत्री सिंघार ने मंगलवार को आरोप लगाया था कि दिग्विजय सिंह प्रदेश में कांग्रेस सरकार को ब्लैकमेल कर रहे हैं। इससे पहले रविवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को लिखे पत्र में सिंघार ने दावा किया था कि दिग्विजय प्रदेश में कमलनाथ सरकार को 'अस्थिर' करने की कोशिश कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+