Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

कनाडाई स्टार Justin Bieber इंडियन टैलेंट के मुरीद, अपने ड्रमर को कहा- ऐसा परफॉर्म करो

प्लेबैक सिंगर जस्टिन बीबर ने भारतीय ड्रमर की तारीफ की है। माता के जागरण में ढोल बजाने वाले शख्स के वायरल वीडियो पर जस्टिन बीबर ने कमेंट किया है। Justin Bieber Reacts to Indian Playing Drum at Jagran Viral Video

नई दिल्ली, 02 अगस्त : कनाडाई गायक जस्टिन बीबर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में भारतीय व्यक्ति का वीडियो शेयर किया है। माता के जगराते में ढोल बजाते और कूदते हुए एक शख्स ढोल बजा रहा है। जैसे ही इस वायरल वीडियो को जस्टिन बीबर ने शेयर किया। ड्रमर की स्टाइल ने जस्टिन बीबर का ध्यान खींचा है। उन्होंने अपने दोस्त ड्रमर डेवोन टेलर को भी टैग किया है। वायरल वीडियो में एक शख्स को टोपी के साथ पीले रंग की टी-शर्ट और काली पैंट में ढोल बजाते हुए देखा जा सकता है। वीडियो में जहां कई लोगों को बैठे और प्रार्थना करते देखा जा सकता है। वहीं जिस शख्स की वीडियो जस्टिन बबीर ने ट्वीट की है, वह आसपास मौजूद लोगों पर ध्यान दिए बिना अपने अनोखे अंदाज में अपनी ही धुन पर नाचता हुआ नजर आ रहा है। इंटरनेट पर वीडियो वायरल हो रही है, लोग नृत्य की अनूठी शैली की सराहना कर रहे हैं।

जस्टिन बीबर भारतीय टैलेंट के मुरीद

जस्टिन बीबर भारतीय टैलेंट के मुरीद

जस्टिन बीबर ने अपनी टीम के ड्रमर को टैग कर लिखा कि, डेवोन टेलर, मैं आपसे यह अगला शो करने की उम्मीद कर रहा हूं। वायरल वीडियो में देवी दुर्गा और भगवान हनुमान की मूर्तियां हैं और जगह को खूबसूरती से सजाया गया है। वीडियो में दिख रहे लोग भी आदमी की ऊर्जा और उत्साह से प्रभावित थे। इसे आठ लाख से अधिक व्यूज मिल चुके हैं।

8 लाख 60 हजार से अधिर व्यूज

8 लाख 60 हजार से अधिर व्यूज

जस्टिन बीबर ने जो वीडियो ट्वीट किया है, इसे रंगीले हरयाणवी (@rangile_haryanvi_) इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक 8 लाख 60 हजार व्यूज मिल चुके हैं। हजारों लोग इसे लाइक कर चुके हैं। वीडियो वैसे तो आठ जुलाई की है, लेकिन जस्टिन बीबर ने जब इसका जिक्र किया को करोड़ों फैंस इस इंडियन टैलेंड की ओर आकर्षित हुए।

ड्रमर के टैलेंट से इंटरनेट पर तहलका

ड्रमर के टैलेंट से इंटरनेट पर तहलका

इंस्टाग्राम यूजर्स ने ड्रमर के टैलेंट पर रोचक तरीके से रिएक्ट किया है। एक यूजर ने कमेंट किया, इस तरह आप अपनी नौकरी का आनंद ले सकते हैं। एक अन्य यूजर ने लिखा, इस तरह की ऊर्जा की जरूरत है।

यहां देखें वीडियो--

माता के जागरण में ड्रमर का अनोखा अंदाज

है। वीडियो में जहां कई लोगों को बैठे और प्रार्थना करते देखा जा सकता है। वहीं जिस शख्स की वीडियो जस्टिन बबीर ने ट्वीट की है, वह आसपास मौजूद लोगों पर ध्यान दिए बिना अपने अनोखे अंदाज में अपनी ही धुन पर नाचता हुआ नजर आ रहा है। इंटरनेट पर ड्रमर के अनोखे डांस की जमकर सराहना हो रही है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+