कितने अमीर हैं भारत के नए चीफ जस्टिस बीआर गवई? CJI को कितनी मिलती है सैलरी
Justice BR Gavai Net Worth: जस्टिस बीआर गवई के रूप में भारत को अपना नया चीफ जस्टिस मिल चुका है। जस्टिस संजीव खन्ना 13 मई 2025 को CJI पद से रिटायर हो चुके हैं। इनके बाद जस्टिस बीआर गवई 14 मई 2025 को देश के 52वें चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया (CJI) के तौर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शपथ दिलवाई। खास बात ये है कि जस्टिस बीआर गवई चीफ जस्टिस के सर्वोच्च पद पर पहुंचने वाले दूसरे दलित (scheduled caste) जस्टिस हैं। इनसे पहले केवल एक दलित जस्टिस सीजीआई बने वो पूर्व सीजेआई केजी बालाकृष्णन थे।
बता दें जस्टिस संजीव खन्ना ने अपने उत्तराधिकारी के तौर पर जस्टिस बीआर गवई को सीजीआई बनाने की सिफारिश की थी। CJI के तौर पर बीआर गवई का कार्यकाल 23 नवंबर 2025 तक रहेगा। आइए जानते हैं भारत के नचीफ जस्टिस (CJI) के तौर पर पदभार संभालने जा रहे बीआर गवई को कितनी मिलेगी सैलरी? साथ ही जानते हैं जस्टिस गवई कितनी संपत्ति के हैं मालिक?

Justice BR Gavai Career: जस्टिस बीआर गवई का करियर
- बीआर गवई ने अपने करियर की शुरूआत महाराष्ट्र के अमरावती में वकालत से की।
- कुछ समय तक अमरावती नगर निगम और विवि के स्थायी वकील रहे।
- 1992 में बॉम्बे हाईकोर्ट नागपुर पीठ में सहायक सरकारी वकील और अभियोजक नियुक्त हुए।
- 17 जनवरी 2000 में नागपुर पीठ के सररकारी वकील और अभियोजक नियुक्त हुए।
- 2003 में बॉम्बे हाईकोर्ट ने अतिरिक्त न्यायाधीश के पद पर नियुक्त हुए थे।
- नवंबर 2005 में हाईकोर्ट के स्थायी न्यायाधीश नियुक्त किए गए।
- 29 मई 2019 में सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश के तौर पर प्रमोशन मिला और उन्होंने सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीश का पदभार संभाला था।
CJI salary: कितनी होती है चीफ जस्टिस की सैलरी
भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) की प्रतिमाह सैलरी लगभग 2 लाख 80 हजार रुपये होती है। भारत के चीफ जस्टिस को उनकी बेसिक सैलरी का 24 प्रतिशत एचआरए मिलता है। इसके अलावा भारत के चीफ जस्टिस को 10 लाख रुपये फर्निशिंग एलाउएंस और 45 हजार रुपये सम्प्युअरी एलाउएंस (Sumptuary Allowance) मिलता है। ये सत्कार भत्ता (Sumptuary Allowance) एक विशिष्ट प्रकार का भत्ता है जो हायर लेवल के अधिकारियों, मंत्रियों, न्यायधीशों को मिलता है। ये धनराशि पदों से जुड़ी गरिमा और छवि बनाए रखने के लिए मनोरंजन और आतिथि सत्कार से संबंधित खर्चों के लिए दी जाती है।
Justice BR Gavai Worth: कितनी संपत्ति के मालिक हैं जस्टिस बीआर गवई
बता दें पूर्व सीजीआई संजीव खन्ना के कार्यकाल में सुप्रीम कोर्ट के सभी जस्टिस ने अपनी संपत्ति का खुलासा किया था। इनमें जस्टिस बीआर गवई ने भी अपनी चल और अचल संपत्ति का ब्यौरा साझा किया था। जस्टिस बीआर गवई के पास महाराष्ट्र के अमरावती में एक आलीशान घर है जो उन्हें अपने दिवंगत पिता से विरासत में मिला है। "आप हिम्मत दिखाइए और", कपिल सिब्बल ने पीएम मोदी के संबोधन के बाद कर दी बड़ी डिमांड, देखें Video
जस्टिस गवई के पास कितने फ्लैट हैं?
इसके अलावा जस्टिस गवई के पास अपने तीन अपार्टमेंट हैं जो मुंबई के बांद्रा में और नई दिल्ली की डिफेंस कॉलोनी में है। जिसे गवई ने खुद खरीदे हैं। CJI Sanjiv Khanna judgments: चीफ जस्टिस संजीव खन्ना के वो पांच बड़े फैसले, जो हमेशा रखे जाएंगे याद
जस्टिस बीआर गवई के पास कितनी जमीन है?
इजस्टिस गवई के पास अमरावती, केदापुर, कटोल, नागपुर में कृषि योग्य भूमि है। महाराष्ट्र के अलग-अलग जगहों की ये कृषि भूमि उन्हें अपने पिता से विरासत में मिली है।
जस्टिस गवई और उनकी पत्नी के पास कितना सोना है?
जस्टिस गवई की चल संपत्तियों में 5,25,859 के सोने के गहने और ₹61,320 का कैश है। वहीं जस्टिस की पत्नी के पास ₹29,70,000 केे 750 ग्राम वजन के सोने के आभूषण हैं। जो इनकी पत्नी को स्त्रीधन के रूप में शादी में मिले थे। CJI Sanjiv Khanna: कौन हैं देश के 51वें चीफ जस्टिस संजीव खन्ना? 6 महीने का रहा असरदार कार्यकाल
जस्टिस बीआर गवई के बैंक अकाउंट में कितना है रुपया?
जस्टिस गवई के पास 6,59,692 रुपया पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF) के तौर पर जमा है। जनरल प्रोविडेंट फंड (GPF) के तौर पर 35,86,736 रुपये है और 31 हजार रुपये हैं। गवई के पास 61 हजार रुपये कैश और बैंक अकाउंट में 19 लाख 63 हजार रुपये जमा हैं और 54 लाख 86 हजार रुपये का एडवांस रुपया जमा है।
जस्टिस गवई पर कितता है कर्ज?
जस्टिस बीआर गवई के अकाउंट में 7 लाख रुपये मुंबई के फ्लैट की सिक्योरिटी जमा है। इसके अलावा 17 लाख 31 हजार रुपये दिल्ली वाले अपार्टमेंट का एडवांस किराया जमा है। इसके अलावा मुंबई में न्याय सागर को-ऑप सोसाइटी में ₹1,000 के शेयर हैं। गवई पर हिंदू अविभाजित परिवार (HUF) पर ₹1,07,50,837 की देनदारियां हैं।
-
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Samrat Choudhary: 'तू जहां-जहां चलेगा मेरा साया साथ होगा', कौन हैं सम्राट चौधरी की पत्नी? क्या करती हैं? -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
Balen Shah Government: नेपाली गृह मंत्री के बयान ने उड़ा दी भारत की नींद, चीन को लेकर क्या कहा? -
Nitish Kumar ने इस्तीफा देते वक्त क्या कहा आखिरी पोस्ट में? जाति को लेकर कही दिल की बात -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
मुस्लिम पति फरमान खान को छोड़कर कहां गईं Monalisa? क्या सच में हुईं गायब? वीडियो की सच्चाई आई सामने -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड












Click it and Unblock the Notifications