"आप हिम्मत दिखाइए और", कपिल सिब्बल ने पीएम मोदी के संबोधन के बाद कर दी बड़ी डिमांड, देखें Video
PM Modi Speech: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर और भारत-पाकिस्तान के बीच हुए सीजफायर के बाद सोमवार को पहली बार राष्ट्र को संबोधित किया। जिसमें पीएम मोदी ने स्पष्ठ शब्दों में कहा "भारत की नीति आतंकवाद के खिलाफ 'जीरो टालरेंस' की रही है और आगे भी रहेगी। पाकिस्तान से अब जब भी बात होगी तो पाक अधिकृत कश्मीर को लेकर होगी।" पीएम मोदी के इस संबोधन के बाद मोदी कैबिनेट के मंत्री और भाजपा नेता भारतीय सेना के शौर्य, साहस और पीएम मोदी की तारीफ कर रहे हैं वहीं विपक्षी पार्टियों के नेताओं ने भी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।
विपक्षी कांग्रेस पार्टी के दिग्गज नेता और राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल ने पीएम मोदी को भरोसा दिलाया कि आतंकवाद के खिलाफ पूरा विपक्ष और देश का हर नागरिक सरकार के साथ है। इसके साथ ही ही कपिल सिब्बल ने पीएम मोदी से आतंकियों को पनाह देने वाले पाकिस्तान को लेकर बड़ी मांग कर डाली है।

कपिल सिंबल ने कहा "आज, मैं आपको आश्वासन देता हूं कि विपक्ष आपके साथ रहेगा। मैं विपक्ष की ओर से नहीं बोल सकता। लेकिन मुझे पता है कि इस लड़ाई में विपक्ष आपके साथ है। मैं आपके साथ हूं; भारत के लोग आपके साथ हैं। "
"पीएम मोदी आप हिम्मत दिखाइए और..."
सिब्बल ने कहा "हम सब चाहते हैं आतंकवाद का सफाया हो, आप हिम्मत जुटाइए और पाकिस्तान को आतंकवादी देश घोषित कीजिए। उन्होंने कहा "पाकिस्तान को आतंकवादी देश घोषित करने के बाद अमेरिका से कहिए कि वह पाकिस्तान के साथ व्यापार नहीं कर सकता। तब हम मानेंगे कि नया आयाम स्थापित हुआ है।"
सिब्बल ने बताया कैसे पाकिस्तान को आतंकवादी देश घोषित किया जा सकता है?
कपिल सिब्बल ने कहा पीएम मोदी आप PMLA-UAPA में संधोधन कीजिए और शेड्यूल बनाइए भारत का हर नेता आपका साथ देगा। हम उस एक्ट के जरिए ये साबित करेंगे कि पाकिस्तानी एक आतंकवादी देश है।
"ट्रंप हमारी तुलना पाकिस्तान से नहीं कर सकते"
कपिल सिब्बल ने नाराजगी जताते हुए कहा "हमारी तुलना पाकिस्तान से नहीं की जानी चाहिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनॉल्ड ट्रंप हमारी तुलना पाकिस्तान से नहीं कर सकते।"
#WATCH | Delhi: On PM Modi's address to the nation, Rajya Sabha MP Kapil Sibal says "...Today I assure you that the opposition will be with you. I cannot speak on behalf of the opposition. But I know that in this fight, the opposition is with you. I am with you, the people of… pic.twitter.com/4oVvYBCGh0
— ANI (@ANI) May 12, 2025
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने क्या कहा था?
दरसअल, डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, "हमने एक परमाणु संघर्ष को रोका। मुझे लगता है कि यह एक बुरा परमाणु युद्ध हो सकता था। लाखों लोग मारे जा सकते थे। मैं उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और विदेश मंत्री मार्को रुबियो को उनके काम के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं।" What is ceasefire: भारत-पाकिस्तान के बीच हुआ सीजफायर क्या है, क्या होते हैं नियम?
उद्धव की पार्टी बोली- पीएम मोदी ने ट्रंप के बारे में कुछ नहीं कहा
वहीं महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे की शिवसेना यूटीबी के प्रवक्ता आनंद दूबे ने सवाल उठाते हुए बोले "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 48 घंटे बाद युद्ध विराम के बाद की कार्रवाई के बारे में बताते हुए राष्ट्र के नाम संदेश लेकर आते हैं। हम पहले दिन से कह रहे हैं कि आपको जो भी कार्रवाई करनी है, करें, पूरा विपक्ष, देश और सेना आपके साथ खड़ी है। पीएम मोदी ने कहा कि पाकिस्तान ने घुटनों के बल बैठकर युद्ध रोकने की गुहार लगाई, लेकिन उन्होंने डोनाल्ड ट्रंप के बारे में कुछ नहीं कहा।"
क्या अमेरिका ने हमें पाकिस्तान समझा है
आनंद दूबे ने कहा "क्या कोई हमें धमका सकता है? क्या अमेरिका ने हमें पाकिस्तान समझा है? उन्होंने कहा प्रधानमंत्री मोदी को एक बार फिर आगे आकर देश को स्पष्ट करना चाहिए कि ट्रंप बार-बार हमारे देश के मामलों में हस्तक्षेप क्यों कर रहे हैं, जबकि भारत उनके मामलों में हस्तक्षेप नहीं करता है।"












Click it and Unblock the Notifications