CJI Sanjiv Khanna: कौन हैं देश के 51वें चीफ जस्टिस संजीव खन्ना? 6 महीने का रहा असरदार कार्यकाल
CJI Sanjeev Khanna Profile: भारत के न्यायिक इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ गया है। देश के 51वें मुख्य न्यायाधीश (CJI) के रूप में जस्टिस संजीव खन्ना के कार्यकाल समाप्त होने के साथ ही भारत को 52वें CJI मिल चुके हैं। जस्टिस खन्ना ने जस्टिस डी वाई चंद्रचूड़, जो भारत के सबसे लंबे कार्यकाल वाले मुख्य न्यायाधीशों में शामिल रहे, के बाद CJI का कार्यभार संभाला था।
अब संजीव खन्ना के बाद बीआर गवई भारत के 52वें चीफ जस्टिस बने हैं। 14 मई को उन्होंने चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया के रूप में अपने कार्यभार भी शपथ ली। आइए नजर डालते हैं कड़ी मेहनत, ईमानदारी और संतुलित दृष्टिकोण के लिए पहचाने जाने वाले जस्टिस खन्ना के जीवन पर...

बचपन और पढ़ाई
जस्टिस संजीव खन्ना का जन्म 14 मई 1960 को हुआ था। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बी.कॉम (ऑनर्स) और एलएल.बी की डिग्री हासिल की। उनका परिवार न्यायिक पृष्ठभूमि से है। उनके पिता देवकी नंदन खन्ना भी दिल्ली हाईकोर्ट में जज रह चुके हैं।
ये भी पढ़ें: दिल्ली में 3 फ्लैट, लाखों का सोना और भी बहुत कुछ, कितनी संपत्ति के मालिक हैं चीफ जस्टिस संजीव खन्ना
वकालत से लेकर जज बनने तक का सफर
साल 1983 में संजीव खन्ना ने दिल्ली बार काउंसिल में बतौर वकील नामांकन कराया। वे सिविल, कॉरपोरेट और टैक्स मामलों में अच्छी पकड़ रखते थे। उनके अनुभव और मेहनत को देखते हुए साल 2005 में उन्हें दिल्ली हाईकोर्ट का स्थायी जज बनाया गया।
सुप्रीम कोर्ट में लंबा अनुभव
18 जनवरी 2019 को उन्हें सुप्रीम कोर्ट का जज नियुक्त किया गया। वहां वे वरिष्ठता सूची में दूसरे नंबर पर थे। जिसके बाद उन्हें देश का मुख्य न्यायाधीश बनाया गया।
6 महीने का कार्यकाल
जस्टिस खन्ना का कार्यकाल करीब 6 महीने का रहा। उन्होंने 11 नवंबर 2024 को CJI का कार्यभार संभाला था और 13 मई 2025 को रिटायर हो गए। इस दौरान उन्होंने कई अहम मामलों की सुनवाई की।
शांत स्वभाव और ईमानदार छवि
जस्टिस खन्ना को उनके शांत और सरल स्वभाव के लिए जाना जाता है। उनके फैसलों में संतुलन और संवेदनशीलता दिखती है। उनके साथी जज और वकील उन्हें एक ईमानदार और निष्पक्ष न्यायाधीश के रूप में मानते हैं।
ये भी पढ़ें: CJI Sanjiv Khanna judgments: चीफ जस्टिस संजीव खन्ना के वो पांच बड़े फैसले, जो हमेशा रखे जाएंगे याद












Click it and Unblock the Notifications