हिट एंड रन केस: सलमान पर फैसला आज, दांव पर लगे 200 करोड़
मुंबई। 13 साल पुराने हिट एंड रन मामले में आज फैसला आना है। मुंबई की एक सत्र अदालत बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की इस केस में संलिप्तता पर फैसला सुनाएगी। अगर सलमान इस मामले में दोषी पाएं जाते हैं तो उन्हें 10 साल की जेल हो सकती है।

13 साल पुराने इस मामले की सुनवाई पुरी हो चुकी है। आज आने वाले इस पैसले पर सलमान खान के अालावा बॉलिवुड की नजरें टिकी है, क्योंकि सलमान खान पर बॉलिवुड का 200 करोड़ रुपए लगा हुआ है।
आज आने वाला फैसला सलमान के करियर का भविष्य तय करेगा। सत्र न्यायाधीश डी डब्ल्यू देशपांडे आज अपना अहम फैसला सुनाएंगे। कोर्ट ने सलमान को सुबह सवा 11 बजे अदालत में मौजूद रहने का आदेश दिया है।
लोकप्रिय अभिनेता सलमान के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का अधिक कड़ा आरोप लगाए जाने के बाद इस मामले में नए सिरे से सुनवाई हुई थी। इस मामले में दोषी पाए जाने पर अपराधी को 10 साल तक के कारावास की सजा हो सकती है।












Click it and Unblock the Notifications