जेपी नड्डा को संसद में मिला खास कमरा, कभी वाजपेयी के लिए हुआ था आवंटित

नई दिल्ली, 20 जुलाई। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद जेपी नड्डा को संसद में ग्राउंड फ्लोर पर स्थिति कमरा नंबर चार आवंटित किया गया है। ये वही कक्ष है जिसे 2004 में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को आवंटित किया गया था।

JP Nadda

वाजपेयी को यह कक्ष उस समय आवंटित किया गया था जब उन्होंने 2004 में आम चुनावों में एनडीए की हार के बाद प्रधानमंत्री की कुर्सी छोड़ दी थी। हालांकि वाजपेयी ने कभी भी इस कक्ष का इस्तेमाल नहीं किया। बाद में यही कक्ष यही नहीं पार्टी नेता और अटल सरकार में उप प्रधानमंत्री रहे लाल कृष्ण आडवाणी को आवंटित किया गया। आडवाणी ने एनडीए के चेयरपर्सन के रूप में इस कक्ष का इस्तेमाल किया था।

मामले से जुड़े सूत्रों ने बताया कि अब जेपी नड्डा को यह कक्ष आवंटित किया गया है। जेपी नड्डा के लिए रूप में तैयार किया जा रहा है। इसी कड़ी में मंगलवार को कक्ष के बाहर लगे अटल बिहारी वाजपेयी और लालकृष्ण आडवाणी के नेम प्लेट को हटाया गया।

मामले से जुड़े शख्स के मुताबिक यह कक्ष शुरुआत में बीजेपी की सहयोगी जेडीयू के पास था। जब वाजपेयी प्रधानमंत्री पद पर नहीं रहे तो इस कक्ष को बदलकर एनडीए के चेयरपर्सन के लिए आवंटित कर दिया गया। बाद में इसी आधार पर यह वाजपेयी और आडवाणी को आवंटित किया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+