सेक्स सीडी मामले पर बोले छत्तीसगढ़ के मंत्री राजेश मूणत, सीडी पूरी तरह फर्जी है, इसकी प्रमाणिकता की जांच हो
रायपुर (छत्तीसगढ़)। सेक्स सीडी मामले पर छत्तीसगढ़ के पीडब्ल्यूडी मंत्री राजेश मूणत ने अपना पक्ष रखा है। उन्होंने कहा कि जिस सीडी पर विवाद हो रहा वो बिल्कुल फर्जी सीडी है। उन्होंने कहा कि मैंने खुद सीडी देखी है। ये पूरी तरह से फर्जी है। बता दें कि राजेश मूणत पर सेक्स सीडी का आरोप है। मुझे करीब 34 साल राजनीति में हो गए हैं। इस सीडी की जितनी जल्दी हो जांच कराई जाए। इस सीडी का सच सामने आना चाहिए। भारतीय जनता पार्टी को घेरने के लिए जिस तरह से सीडी को लेकर सवाल उठाए गए हैं, इसकी जल्द से जल्द जांच कराई जानी चाहिए। उन्होंने छत्तीसगढ़ के सीएम से इस सीडी की किसी भी एजेंसी से जांच कराने की बात कही है।

बीजेपी ने इस मामले में सीधे तौर पर विनोद वर्मा पर सवाल उठा दिए। बीजेपी विधायक शिवरतन यादव ने कहा कि विनोद वर्मा पत्रकार हैं या कांग्रेस के एजेंट है। बीजेपी विधायक ने कहा कि हम इस मामले की निंदा करते हैं। पूरा मामला ब्लैकमेलिंग का है। उन्होंने कहा कि बीजेपी ने पूरे मामले में मुख्यमंत्री से जांच का आदेश देने की मांग की है। बीजेपी विधायक ने भी कहा कि सीडी बिल्कुल फर्जी है। इसकी प्रामाणिकता की जांच होनी चाहिए।
इससे पहले पत्रकार विनोद वर्मा ने अपनी गिरफ्तारी के बाद पहली प्रतिक्रिया दी। विनोद वर्मा ने कहा कि मेरे पास पेन ड्राइव में छत्तीसगढ़ के मंत्री का सेक्स वीडियो था। इसलिए मुझे निशाना बनाया गया। वर्मा ने कहा कि मुझे फंसाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की सरकार मुझसे खुश नहीं है मेरे पास एक पेन ड्राइव है, सीडी के साथ मेरा कोई लेना देना नहीं है। मुझे फंसाया जा रहा है। वर्मा ने कहा कि उनके पास बहुत बड़ा मामला है जिसे दबाने के लिए उन्हें गिरफ्तार किया गया। हालांकि जब वर्मा को अदालत लेकर जाया जा रहा था उस वक्त वो कुछ बोलना चाह रहे थे लेकिन पुलिस ने उनके मुंह पर हाथ रख दिया।












Click it and Unblock the Notifications