'160 की चाय, 260 का समोसा...', एयरपोर्ट से महिला पत्रकार ने शेयर किया बिल, कहा- अच्छे दिन आ गए
ट्विटर पर फराह नाम की यूजर ने एयरपोर्ट पर समोसे के बिल के साथ तस्वीर शेयर की। लोगों ने महिला को ही ट्रोल करना शुरू कर दिया।

सोशल मीडिया में एक पत्रकार ने एयरपोर्ट पर मिलने वाली चाय और समोसे का बिल पेश किया। इस बिल की तस्वीर ट्विटर पर शेयर करते हुए फराह खान नाम की जर्नलिस्ट ने एक कप चाय, दो समोसे और एक पानी की बोतल का बिल शेयर किया। ये तस्वीरें और बिल शेयर करते हुए उन्होंने लिखा- काफी अच्छे दिन आ गए हैं। देखते ही देखते ये ट्वीट जमकर वायरल होने लगा और लोगों ने उल्टे पत्रकार को ही ट्रोल करना शुरू कर दिया।

'काफी अच्छे दिन आ गए'
बताते चलें कि ट्विटर यूजर फराह खान ने ये बिल मुंबई के छत्रपति शिवाजी एयरपोर्ट से शेयर किया। महिला का ये बिल एक कप चाय, दो समोसे और एक पानी की बोतल का था। जिसके लिए उनसे 490 रुपये चार्ज किया गया। इसे कैप्शन देते हुए उन्होंने लिखा- काफी अच्छे दिन आ गए हैं।
वायरल हुआ पत्रकार का ट्वीट
देखते ही देखते महिला पत्रकार का ये ट्वीट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होने लगा और कमेंट्स की बाढ़ सी आ गई। लोगों ने खुद महिला को ट्रोल करना शुरू कर दिया। कई लोगों ने चावल की कीमत से अनभिज्ञ होने पर पत्रकार की जबरदस्त आलोचना की।
लोगों ने ट्वीट पर दिया ऐसा जवाब
एक यूजर बाहर के खाने और एयरपोर्ट पर चावल की कीमत की में अंतर बताते हुए एक रिपोर्ट शेयर की। उसने कहा कि बाहरी इलाके की तुलना में एयरपोर्ट की कीमत में इतना अंतर क्यों है? यूजर्स ने कहा कि कीमतों में ये अंतर हमेशा से ही था। फिर चाहे मोदी सरकार हो या यूपीए सरकार।
'पत्रकारों के नाम पर एजेंडा चला रहे'
एक यूजर ने कहा कि शर्म की बात है कि पत्रकारों के नाम पर हमारे पास ऐसे लोग हैं, जो अपना एजेंडा चलाते हैं। वहीं एक दूसरे यूजर ने कहा कि एयरपोर्ट से बाहर निकलकर ई रिक्शा लो और बाहर निकलते ही बाबा कैंटीन है। इधर 30 रुपये में ही इतना मिलेगा कि पेट में आएगा ही नहीं।
ट्रोलर्स ने लगा दी कमेंट की बाढ़
वहीं एक अन्य यूजर ने कहा कि जब सस्ते समोसे और चाय ही चाहिए थे, तो बस अड्डे चले जाना था। पता नहीं एयरपोर्ट क्यों चली गई। कल को 5 स्टार होटल जाकर ढाबे के रेट पर सामान मांगोगी।












Click it and Unblock the Notifications