काला हिरण शिकार मामले में सलमान दोषी करार, हो सकती है 6 साल की सजा
Recommended Video

नई दिल्ली। बॉलिवुड के मेगास्टार दबंग सलमान खान के खिलाफ काला हिरण शिकार मामले में आज जोधपुर की अदालत ने अपना फैसला सुना दिया है। कोर्ट ने उन्हें काला हिरण के शिकार मामले में दोषी करार दिया है। 1998 में काला हिरण शिकार मामले में सलमान खान सहित कई बॉलिवुड के कलाकार आरोपी थे, लेकिन सलमान खान को छोड़कर बाकी सभी आरोपियों को कोर्ट ने बरी कर दिया है। यह मामला उस वक्त सामने आया था जब सलमान खान हम साथ-साथ हैं फिल्म की शूटिंग कर रहे थे। इस दौरान सलमान खान के साथ सैफ अली खान, सोनाली बेंद्रे, नीलम और तबू भी आरोपी हैं।

काला हिरण शिकार मामले में इन सभी बॉलिवुड के कलाकारों के खिलाफ वाइल्ड लाइफ प्रोटेक्शन एक्ट 1972 के तहत मामला दर्ज किया गया था। जोधपुर के चीफ ज्युडिशिल मजिस्ट्रेट कोर्ट ने 25 मार्च को इस मामले में फैसला सुनाने की तारीख 5 अप्रैल तय की थी। 20 साल पुराने मामले में एक बार फिर से सलमान खान सहित तमाम बॉलिवुड कलाकारों के लिए आज यह अहम दिन था। ऐसे में सलमान खान को इस मामले में दोषी करार दिए जाने के बाद उन्हे 6 साल की सजा हो सकती है।
अभिनेता सलमान खान पर आरोप था कि उन्होंने फिल्म 'हम साथ साथ हैं' की जोधपुर में शूटिंग के दौरान काले हिरण का शिकार किया था। इस मामले में सलमान खान को पुलिस गिरफ्तार भी कर चुकी है। ये मामला साल 1998 का है। इस मामले में सलमान खान के खिलाफ कुल 4 केस दर्ज हुए थे जिनमें से 3 केस में सलमान बरी हो चुके हैं। ये काला हिरण केस में सलमान खान के खिलाफ चौथा और आखिरी केस है।
-
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू












Click it and Unblock the Notifications