नहीं जाएगी रेलवे कर्मचारियों की नौकरी, नई वैकेंसी को लेकर DG ने दी बड़ी जानकारी
कोरोना संकट में नहीं जाएगी रेलवे कर्मचारियों की नौकरी, नई भर्तियों पर भी नहीं लगेगी रोक
नई दिल्ली। भारत में कोरोना वायरस का प्रकोप अब सरकारी नौकरियों की भर्ती पर भी दिखने लगा है। महामारी के चलते इस बीच कई सरकारी नौकरियों की भर्ती को स्थगित कर दिया गया तो कई को रद्द कर दिया गया है। ऐसे में कई मीडिया रिपोर्ट में कहा गया था कि देश में बड़ी संख्या में सरकारी नौकरी देने वाले भारतीय रेलवे ने भी नई भर्तियों पर रोक लगा दी है, हालांकि रेलवे ने शुक्रवार को अपने एक बयान में इसका खंडन किया है। रेलवे डीजी (एचआर) आनंद एस खाती ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि रेलवे में न तो किसी की नौकरी जा रही है और न ही भर्तियां कम की जा रही हैं।

रेलवे में पहले की तरह जारी रहेगी भर्ती
बता दें कि मीडिया रिपोर्ट में कहा गया था कि रेलवे बोर्ड ने मंगलवार को जोनों के महाप्रबंधकों को लिखे अपने पत्र में उन्हें 'सुरक्षा श्रेणी' को छोड़कर नए पदों के सृजन को रोकने के लिए कहा है। रेलवे बोर्ड, रेल मंत्रालय और भारत सरकार की तरफ से जारी एक बयान में भी इस बात की जानकारी दी गई है। मंत्रालय ने अगले आदेश तक नए पदों में भर्ती पर रोक लगा दी है, हालांकि सुरक्षा संबंधी पदों पर बहाली की जाएगी। शुक्रवार को रेलवे डीजी (एचआर) आनंद एस खाती ने इन खबरों को खारिज करते हुए कहा कि विभिन्न श्रेणियों के पदों के लिए सभी चल रहे भर्ती अभियान हमेशा की तरह जारी रहेंगे।
Recommended Video

सिर्फ इन पदों पर होगी बहाली
उन्होंने बताया कि ट्रेन संचालन और रखरखाव के लिए आवश्यक किसी भी सुरक्षा श्रेणी की नौकरियों को सरेंडर नहीं किया जाएगा। गैर-सुरक्षा के खाली पदों को सरेंडर करने से रेलवे इन्फ्रास्ट्रक्चर की नई परियोजनाओं के लिए और ज्यादा सेफ्टी वाली वैकेंसी निकालने में मदद मिलेगी। बता दें कि पहले मीडिया रिपोर्ट में कहा गया था कि रेलवे के पत्र में कहा गया है कि अगर इन पदों पर वर्तमान तक कोई रिक्रूटमेंट नहीं की गई है तो उस स्थिति में पूरी वैकेंसी को रद्द किया जा सकता है या फिर सुरक्षा संबंधी पदों को छोड़कर सिर्फ 50 फीसदी भर्तियां ही की जाएंगी। कोरोना वायरस के दौरान रेलवे को बड़ा राजस्व का नुकसान हुआ है।

2018 घोषित वैकेंसी पर फैसले का असर नहीं
पत्र में बताया गया है कि बहाली पर यह रोक 2018 में घोषित तकनीकी और गैर-तकनीकी पदों के रिक्त पदों को भरने के लिए चल रही भर्ती को प्रभावित नहीं करेगा, जिसके लिए रेलवे ने पहले ही 64,317 सहायक लोको पायलट और टेक्निकिया की भर्ती की प्रक्रिया पूरी कर ली है। वहीं, 35,208 गैर-तकनीकी पदों की भर्ती के लिए रेलवे कोविड -19 संकट के बाद स्थिति समान्य होने के बाद परीक्षा आयोजित करने पर विचार बना रहा है।

रेलवे बोर्ड ने खर्च कम करने के लिए उठाए कदम
रेलवे बोर्ड ने पहले ही जोनल रेलवे को निर्देश दिया है कि वह टिकट बुकिंग काउंटरों को कम करने और व्यवस्था पर लागत को कम करने सहित किसी भी अतिरिक्त और बेकार खर्च को कम करने के लिए कदम उठाए। कोरोना काल में रेलवे को करोड़ों का घाटा होने के बाद मंत्रालय ने खर्चों में कटौती करने का फैसला किया है। नई बहाली पर रोक, पुरानी बहाली पर जरूरत के हिसाब से कटौती का फैसला उसी दिशा में उठाए गए कदम हैं। इसके अलावा रेलवे अब प्राइवेट ट्रेनों के संचालन ध्यान केंद्रीत कर रहा है।

लॉकडाउन में हुआ करोड़ों का घाटा
मालूम हो कि कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए केंद्र सरकार ने 25 मार्च को देशव्यापी लॉकडाउन की घोषणा की थी। दो महीने से अधिक समय से रेलवे के अधिकतर संचालन पूरी तरह बंद रहा। प्रवासी मजदूरों के पलायन को देखते हुए मई के दूसरे सप्ताह से स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू हुआ। हाल ही में रेलवे ने 12 अगस्त तक नियमित ट्रेनों का संचालन करने का ऐलान किया था। यह फैसला कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए लिया गया।
यह भी पढ़ें: ज्योतिरादित्य सिंधिया बोले- मैंने कोरोना को झेला इसलिए कह रहा हूं, एहतियात रखिए
-
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम












Click it and Unblock the Notifications