JNU वीसी ने छात्रों से कहा- आइए अतीत को पीछे छोड़कर एक नई शुरुआत करें, कैंपस सुरक्षित
नई दिल्ली। देश के प्रतिष्ठित जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में रविवार को हुए हिंसक हमले के बाद विभिन्न स्थानों पर इसके विरोध में प्रदर्शन किया गया। मामले में दिल्ली पुलिस ने नकाबपोश लोगों सहित करीब 50 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। घटना के दो दिन बीत जाने के बाद जेएनयू में काम फिर से पहले की तरह कामकाज शुरू हो गया है, मंगलवार को यूनिवर्सिटी के वीसी एम जगदीश कुमार ने बताया कि छात्रों की पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
Recommended Video

नकाबपोश लोगों ने किया था हमला
गौरतलब है कि रविवार को कई नकाबपोश लोगों ने जेएनयू कैंपस में घुसकर छात्रों और शिकक्षों के साथ मारपीट की। इसके अलावा वहां की संपत्ति को भी नुकसान पहुंचाया गया, इस हमले में लगभग 22 लोग घायल हो गए थे। बता दें कि घटना उस समय हुई जब छात्र शीतकालीन सत्र के लिए पंजीकरण करा रहे थे। पीड़ितों ने बताया कि वह पंजीकरण की लाइन में लगे थे तभी कुछ महिला-पुरुष नकाबपोश 'गुंडे' परिसद में दाखिल होते हैं और छात्रों के साथ मारपीट शुरू कर देते हैं। घटना के बाद से पंजीकरण प्रक्रिया को 2 दिन के लिए स्थगित कर दिया गया था।

शीतकालीन सत्र के लिए पंजीकरण शुरू
मंगलवार को जेएनयू के वीसी एम जगदीश कुमार ने छात्रों को जानकारी दी कि शीतकालीन सत्र के लिए पंजीकरण प्रक्रिया फिर से शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि आइए हम अतीत को पीछे छोड़कर एक नई शुरुआत करें। रविवार 5 जनवरी को हुई घटना दुर्भाग्यपूर्ण है। हमारा परिसर किसी भी मुद्दे को बहस और चर्चा से हल करने के लिए जाना जाता है। हिंसा कोई समाधान नहीं है। हम विश्वविद्यालय में सामान्य स्थिति सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे।
JNU VC M Jagadesh Kumar: The registration process has been restarted. Students can register for the winter semester now. Let us make a new beginning and put the past behind. https://t.co/fRukfsGK8A
— ANI (@ANI) January 7, 2020
छात्रों से कहा- जेएनयू सुरक्षित स्थान
मीडिया से बात करते हुए जगदीश कुमार छात्रों से कहा कि, मैं बताना चाहूंगा कि जेएनयू परिसर सुरक्षित स्थान है। उन्होंने सभी छात्रों से कैंपस में वापस आने का आग्रह भी किया है। जेएनयू वीसी ने आगे कहा कि हमारी संवेदनाएं हिंसा में घायल हुए छात्रों के साथ हैं, 14 दिसंबर को मुझ पर भी हमला हुआ। वह बताते हैं कि पंजीकरण प्रक्रिया का विरोध करने वाले कुछ छात्रों ने पंजीकरण कक्ष को नुकसान पहुंचाया।
यह भी पढ़ें: जेएनयू के बाद अहमदाबाद में बवाल: ABVP से भिड़ंत में NSUI के महामंत्री का सिर फूटा, VIDEO
-
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे' -
'Kanika Sharma की वजह से लड़कियां 32 टुकड़ों में कट रहीं', मुस्लिम से शादी पर हिंदू शेरनी रिद्धिमा बरसीं -
Kal Ka Match Kon Jeeta 12 April: कल का मैच कौन जीता- मुंबई इंडियंस vs आरसीबी












Click it and Unblock the Notifications