निर्मला सीतारमण और एस जयशंकर को जेएनयू प्रतिष्ठित पूर्व छात्र सम्मान से करेगा सम्मानित
नई दिल्ली। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और विदेश मंत्री एस जयशंकर को जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय प्रतिष्ठित पूर्व छात्र पुरस्कार से सम्मानित करेगा। बता दें कि जेएनयू पहली बार प्रतिष्ठित पूर्व छात्र पुरस्कार से अपने पूर्व छात्रों को सम्मानित का पुरस्कार देने का फैसला लिया है। निर्मला सीतारमण ने एमए और एमफिल की पढ़ाई स्कूल ऑफ सोशल साइसेंज एंड स्कूल ऑफ इंटरनेशनल स्टडीज से पूरी की है। वहीं सुब्रमण्यम जशंकर ने एमफिल और पीएचडी की पढ़ाई स्कूल ऑफ इंटरनेशनल स्टडीज से की है।

जेएनयू के रजिस्ट्रार प्रमोद कुमार ने इस बारे में बताते हुए कहा कि यह फैसला विश्वविद्यालय एक्जेक्युटिव काउंसिल की बैठक में सोमवार को लिया गया। एग्जेक्युटिव काउंसिल की बैठक 12 जून को हुई थी, जिसमे एकमत से यह फैसला लिया गया कि दोनों केंद्रीय मंत्रियों को इस सम्मान से नवाजा जाएगा। दोनों ही पूर्व केंद्रीय मंत्रियों को अगस्त 2019 को दीक्षांत समारोह में सम्मानित किया जाएगा। एस जयशंकर ने न्यूक्लियर कूटनीति में स्पेशलाइजेशन हासिल किया है।
एग्जेक्युटिव कमेटी के एक सदस्य ने बताया कि इस बाबत प्रस्ताव कमेटी के सामने रखा गया था, जिसे सर्वसम्मति से स्वीकार कर लिया गया था। कुछ लोगों ने यह सुझाव भी दिया था कि किसी ऐसे पूर्व छात्र को सम्मानित किया जाना चाहिए जो राजनीति से ताल्लुक ना रखता हो। जिसके बाद कहा गया था कि कमेटी का गठन किया जाएगा जिसमे इस सुझाव पर विचार किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications