जानिए कौन है कन्हैया कुमार जिसने कभी कहा, 'मेरी दुल्हन तो आजादी है'
नई दिल्ली। जेएनयू स्टूडेंट यूनियन लीडर कन्हैया कुमार गुरुवार को जेल से रिहा होकर जब वापस यूनिवर्सिटी पहुंचे तो वहां मौजूद स्टूडेंट्स ने उनका जोरदार स्वागत किया। कन्हैया ने एक बार फिर से भाषण दिया और फिर से वह मीडिया से लेकर सोशल मीडिया पर छा गए।
आखिर कैसे 50 मिनट के भाषण से कन्हैया ने फैला दी सनसनी
एक किसान के बेटे कन्हैया कुमार बिहार से आते हैं लेकिन आज पूरी दुनिया में उनके चर्चे हैं। कन्हैया कुमार ने अपने भाषण में जिस तरह से केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला उसके बाद लोगों ने उन्हें पीएम मोदी का अगला प्रतिद्वंदी कहना शुरू कर दिया है।
आइए आज आपको बताते हैं कि कन्हैया कुमार कौन हैं और कैसे उन्होंने बिहार से जेएनयू तक का सफर तय किया।

बेगुसराय के गांव में हुआ जन्म
कन्हैया का जन्म बिहार के बेगुसराय जिले के बेतिया गांव में हुआ था। उनके पिता का नाम जय शंकर सिंह और मां का नाम मीना देवी है। पिता पेशे से मजदूर हैं और रोजाना होने वाली कमाई पर निर्भर हैं।

जब पिता को हुआ पैरालिसिस का अटैक
कन्हैया के पिता को वर्ष 2009 में पैरालाइसिस का अटैक हो गया और उसके बाद वह बीमार रहने लगे। इसके साथ ही उन्हें अपना काम भी छोड़ना पड़ा और घर की आर्थिक दशा बिगड़ गई। इसके बाद मां ने 3000 रुपए की तनख्वाह पर आंगनबाड़ में काम करना शुरू किया।

घर पर हुई पांचवी तक पढ़ाई
कन्हैया ने पांचवी कक्षा तक की पढ़ाई अपने घर पर ही की। इसके बाद बरौनी के सरकारी हाई स्कूल में एडमिशन लिया। फिर कन्हैया ने गांव के सनराइज पब्लिक स्कूल में एडमिशन लिया। इसके बाद पटना कॉलेज ऑफ कॉमर्स में आगे की पढ़ाई की।

जब लोग गर्लफ्रेंड को लेकर करते थे मजाक
कन्हैया के भाई प्रिसं ने एक इंग्लिश डेली को दिए इंटरव्यू में बताया कि लोग कन्हैया को गर्लफ्रेंड न होने पर छेड़ते थे और कन्हैया उन्हें जवाब देता, 'मेरी दुल्हन तो आजादी है।'

घर पर कन्हैया ने शुरू किया ट्यूशन पढ़ाना
कन्हैया ने पिता के बीमार होने के बाद वर्ष 2009 में घर पर गरीब बच्चों को ट्यूशन देना शुरू किया था।

2011 में लिया जेएनयू में एडमिशन
कन्हैया ने वर्ष 2011 में जेएनयू में एमफिल की पढ़ाई के लिए एडमिशन लिया था। बताते हैं कि कन्हैया जेएनयू लीडर चंद्रशेखर प्रसाद जो कि उनके ही गांव के थे, उनसे काफी प्रभावित थे। प्रसाद की वर्ष 1997 में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।












Click it and Unblock the Notifications