JNU विवाद: देशद्रोह के आरोपी उमर खालिद और अनिर्बान ने किया सरेंडर
नयी दिल्ली (ब्यूरो)। जेएनयू में देश विरोधी नारेबाजी के मास्टर माइंड कहे जा रहे उमर खालिद ने सरेंडर कर दिया है। सरेंडर करने वालों में उमर खालिद के साथ अनिर्बान भी है।

जानकारी के मुताबिक उमर खालिद और अनिर्बान दिल्ली के वसंत कुंज थाने में सरेंडर किया है। उन सबकी गिरफ्तारी के लिए दिल्ली पुलिस यूनिवर्सिटी कैंपस के बाहर तैनात थी।
बता दें कि इससे पहले दिल्ली हाईकोर्ट ने उन्हें सरेंडर करने को कहा था। हाईकोर्ट ने साफ किया था कि उमर खालिद की गिरफ्तारी पर कोई रोक नहीं है। खालिद को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस को 24 घंटों के भीतर मजिस्ट्रेट के सामने उसको पेश करना होगा।












Click it and Unblock the Notifications