#JNU row: सांसद डी राजा की बेटी को जान से मारने की धमकी
नयी दिल्ली (ब्यूरो)। जेएनयू में अफजल गुरु की फांसी के विरोध में देश विरोधी नारेबाजी को लेकर मचा घमासान थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस मामले में नया मोड़ आ गया है और वो ये है कि भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) नेता और राज्य सभा सांसद डी राजा की बेटी को जान से मारने की धमकी मिल रही है। डी राजा की बेटी जेएनयू की छात्रा है। डी राजा ने कहा है कि फोन करने वाले व्यक्ति ने उनसे कहा है कि वह क्यों एबीवीपी और बीजेपी से दुश्मनी ले रहे हैं।

डी राजा ने कहा है कि फोन पर धमकी देने वाले ने कहा है कि उनकी बेटी को जान से मार देंगे। यह फोन उस वक्त आया जब जेएनयू में भारत विरोधी नारे लगे थे। उन्होंने कहा कि फोन ऑस्ट्रेलिया से आ रहा है और फोन करने वाला खुद को अंडरवर्ल्ड डॉन बता रहा है।
आपको बता दें कि भारतीय जनता पार्टी सांसद महेश गिरि ने डी राजा की बेटी की फोटो ट्वीट की थी और कहा था कि भारत विरोध नारे लगाने वालों में वो भी मौजूद थी। गिरि ने इस संबंध में दो ट्वीट किए थे। इस ट्वीट को लेकर डी राजा बीजेपी और केंद्र सरकार पर बिफर पड़े। उन्होंने कहा कि सरकार साबित करना चाहती है कि मैं देशद्रोही हूं।
देखें वो वीडियो जो महेश गिरि ने ट्वीट किया और डी राजा की बेटी को भारत विरोधी नारे लगाते दिखाया है।












Click it and Unblock the Notifications