जम्मू कश्मीर क्रिकेट घोटाला: CBI ने फारूख अब्दुल्ला के खिलाफ फाइल की चार्जशीट
श्रीनगर। सेंट्रल ब्यूरो इन्वेस्टीगेशन (CBI) ने सोमवार को जम्मू कश्मीर क्रिकेट एसोसिएशन (जेकेसीए) में करोड़ों रुपये के घोटाले के मामले में श्रीनगर में एक चार्जशीट दायर की है। सीबीआई द्वारा चार्जशीट दाखिल किये जाने के बाद, कुछ आरोपी कोर्ट में मौजूद थे, लेकिन जम्मू कश्मीर के पूर्व सीएम और नेशनल कांफ्रेंस के नेता फारूख अब्दुल्ला उपस्थित नहीं हुए। बता दें कि जिस वक्त घोटाला हुआ, उस वक्त फारूख अब्दुल्ला जेकेसीए के चैयरमेन थे। सूत्रों के मुताबिक, फारूख अब्दुल्ला देश से बाहर है, इसलिए कोर्ट में पेश नहीं हो पाए।

जेकेसीए में चार्जशीट दायर करने से पहले सीबीआई ने सभी आरोपियों को कोर्ट में उपस्थित होने के लिए समन भी भेजा था। यह मामला 2012 में जम्मू-कश्मीर क्रिकेट एसोसिएशन में करीब 113 करोड़ रुपए के गबन से जुड़ा है।
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने अप्रैल 2002 से दिसंबर 2011 के दौरान जेकेसीए को यह रकम ट्रांसफर की थी, लेकिन फंड का कथित तौर पर गबन कर लिया गया। हाईकोर्ट ने पिछले साल 9 मार्च को इस मामले की जांच सीबीआई को सौंपते हुए कहा कि पुलिस की जांच में तेजी और विश्वसनीयता का अभाव है।












Click it and Unblock the Notifications