जम्मू-कश्मीर: अनंतनाग में CRPF टीम पर आतंकी हमला, ग्रेनेड अटैक में 4 जवान घायल
अनंतनाग (जम्मू-कश्मीर)। जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में आतंकी हमला हुआ है। आतंकियों ने सीआरपीएफ पेट्रोलिंग पार्टी पर ग्रेनेड अटैक किया है, जिसमें 4 जवान घायल हो गए हैं। ये हमला काजीगुंड में सीआरपीएफ पेट्रोलिंग पार्टी पर किया गया है। अधिक जानकारी का इंतजार है।

CRPF पेट्रोलिंग पार्टी पर ग्रेनेड अटैक
जम्मू-कश्मीर में एक बार फिर से आतंकियों ने बड़ा हमला किया है। आतंकियों ने सीआरपीएफ की पेट्रोलिंग पार्टी पर ग्रेनेड अटैक किया है। इस हमले में सीआरपीएफ के चार जवान घायल हुए हैं।

आतंकियों ने अनंतनाग के काजीगुंड में सीआरपीएफ जवानों की बस पर हमला किया। इस हमले में चार जवान घायल हुए हैं। जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है। फिलहाल सीआरपीएफ टीम ने आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। इलाके को घेर लिया गया है। साथ ही आतंकियों की तलाश भी की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications