जम्मू कश्मीर में इन तीन आतंकियों की हो रही तलाश, जानकारी देने वाले को 30 लाख का इनाम
नई दिल्ली। जम्मू कश्मीर में आतंकियों को खत्म करने के लिए भारतीय सेना और जेके पुलिस लगातार मुहिम चला रहा है। इसी मुहिम के तहत सेना और जम्मू कश्मीर की पुलिस ने किश्तवाड़ में आतंकी संगठन से जुड़े तीन आतंकियों को पकड़ने के लिए उनपर 30 लाख रुपए के इनाम की घोषणा की है। जिन तीन आतंकियों के सिर पर सेना ने इनाम का ऐलान किया है उसमे रियाज अहमद, मोहम्मद अमीन और मुदस्सिर हुसैन हैं। मोहम्मद अमीन पर सेना ने 15 लाख रुपए का इनाम रखा है जबकि बाकी के दो आतंकियों पर साढ़े सात-साढ़े सात लाख रुपए का इनाम रखा है।
Recommended Video

पुलिस इन तीनों ही आतंकवादियों की तलाश कर रही है। पुलिस ने यह भी साफ किया है जो भी इन आतंकियों के बारे में जानकारी देगा उसकी पहचान को गोपनीय रखा जाएगा। गौरतलब है कि तीनों ही आतंकी घाटी में हुए कई आतंकवादी हमलों में शामिल हैं और ये तीनों हिजबुल मुजाहिदीन से जुड़े हैं। बता दें कि श्रीनगर के काका सराय इलाके में शनिवार को आतंकियों ने सुरक्षा बलों पर ग्रेनेड से हमला कर दिया था, जिसमे 6 जवान घायल हो गए थे।
सेना की माने तो आतंकियों ने काका सराय इलाके में सीआरपीएफ बंकर पर ग्रेनेड फेंका था। आतंकियों ने यह हमला केरन पुलिस स्टेशन पर शाम को 6.50 बजे किया था। जिसमे एक जवान घायल हो गया था, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। गौरतलब है कि दो दिन पहले जम्मू कश्मीर के कुलगाम जिले में आतंकियों कुलगाम के चवलगाम इलाके में सीआरपीएफ पर हमला किया था। दरअसल घाटी में आर्टिकल 370 को खत्म किए जाने के बाद से घाटी में पाकिस्तान के आतंकी घुसपैठ की कोशिश में लगे हैं, जिसके खिलाफ सेना ने हाल ही में कार्रवाई करते हुए आतंकियों के कई लॉन्चिंग पैड को ध्वस्त कर दिया था।
-
मध्यप्रदेश बना चीतों के पुनरुद्धार का प्रमुख केंद्र, कूनो में मादा चीता ने दिए 4 शावकों को जन्म -
Amarnath Yatra 2026: बाबा बर्फानी के भक्तों के लिए खुशखबरी! 3 जुलाई से अमरनाथ यात्रा, कब से होगा रजिस्ट्रेशन? -
Asha Bhosle: कौन होगा आशा भोसले का उत्तराधिकारी? किसको मिलने वाली है अरबों की संपत्ति, दो नाम रेस में सबसे आगे -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
16 की उम्र में आशा भोसले ने लता दीदी के सेक्रेटरी से की शादी, पति ने घर से निकाला, RD Burman ने थामा हाथ -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम?












Click it and Unblock the Notifications