Jio ने पोस्टपेड और प्रीपेड दोनों प्लान बदले, रिचार्ज से पहले जरूर जानें नए प्लान के बारे में
नई दिल्ली। अनलिमिटेड और अनलिमिटेड डाटा का ऑफर देने वाली रिलायंस जियो ने अब अपने ग्राहकों पर बोझ बढ़ाना शुरू कर दिया है। जियो के ग्राहकों के लिए प्लान में बदलाव किए गए हैं। पोस्टपोड और प्रीपेड दोनों ही प्लान में बदलाव किया गया है। अब तक ग्राहकों को मुफ्त और रियायती सुविधाओं का लाभ देने के बाद अब जियो ने अपने ग्राहकों पर बोझ बढ़ाना शुरू कर दिया है।

रिलायंस जियो ने अब अपने प्रीपेड और पोस्टपेड प्लान में बदलाव करते हुए 399 रुपये के प्लान की कीमत अब बढ़ाकर 459 रुपये कर दी है, जबकि जियो ने 309 रुपये के प्लान को बंद कर दिया है। अब प्रीपेड यूजर्स 309 रुपये वाला प्लान नहीं ले पाएंगे। वहीं कंपनी ने इसकी वैलिटीडी भी घटाकर आधी कर दी गई है। कंपनी ने अब 309 रुपए वाले सबसे सस्ते प्लान को बदलकर 399 रुपये वाला कर दिया है।
कंपनी ने केवल प्लान में बल्कि स्पीड में भी बदलाव किया है। कंपनी के नए प्लान के तहत अब 128kbps के बजाए लोगों को 64kbps की स्पीड से चलेगा। कंपनी ने सिर्फ प्रीपेड ग्राहकों को झटका नहीं दिया है बल्कि पोस्टपेड ग्राहकों को बड़ा झटका देते हुए वैलिडिटी को सिर्फ 1 बिलिंग साइकल तक के लिए सीमित कर दिया है।प्लान में बदलाव करते हुए जियो ने 459 रुपये के प्लान को बंद कर दिया है। इसके बजाए 509 रुपये का प्लान जोड़ा गया है। लेकिन इस प्लान के लिए आपको 600 रुपये की सिक्योरिटी जमा करनी होगी। इसके अलावा 799 रुपये का प्लान लॉन्च किया है। वहीं जियो ने अपना सबसे महंगा प्लान भी लॉन्च किया है, जो 999 रुपये का है, जिसमें 60 जीबी डेटा बिना किसी डेली लिमिट के मिलेगा। इस पोस्टपेड प्लान के लिए आपको 1,150 रुपये आपको बतौर सिक्यॉरिटी जमा करनी होगी।
अगर प्रीपेड यूजर्स की बात करें तो आप 399 रुपये का प्लान ले सकते है, जिसमें आपको रोजाना 1 जीबी डेटा ,अनलिमिटेड कॉल्स, फ्री मेसेज और जियो ऐप्स की सुविधा मिलेगी। इसके अलावा आपको 459 रुपये का प्लान भी है, जिसमें आपको 509 रुपये के प्लान , 52 रुपये से लेकर 999 रुपये, 1,999 और 4,999 रुपये और 9999 रुपए का प्लान भी है।












Click it and Unblock the Notifications