साली का प्यार नहीं हुआ बर्दाश्त, जीजा ने प्रेमी का किया बेरहमी से कत्ल

महाराष्ट्र के भिवंडी में एक जीजा ने साली के प्रेमी की चाकुओं से गोद-गोदकर हत्या कर दी।

ठाणे। महाराष्ट्र के भिवंडी में अपनी साली का प्यार बर्दाश्त नहीं करनेवाले जीजा ने साली के प्रेमी की चाकू मारकर हत्या कर दी है। आरोपी जीजा की साली से प्यार करनेवाला प्रेमी प्रेमिका के घरवालों को काफी परेशान किया करता था। इस वजह से प्रेमिका के घरवाले काफी तनाव में थे। इस बात से खफा होकर जीजा ने अपनी साली के प्रेमी को मार डाला।

साली का प्रेमी किया करता था परेशान

साली का प्रेमी किया करता था परेशान

यह घटना महाराष्ट्र में भिवंडी के नेहरूनगर नवीवस्ती में घटी। अबू शाहिद शेख (29, निवासी नेहरूनगर, भिवंडी) हत्या किए युवक का नाम है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी जीजा शमीम सैयद को गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा दी गई जानकारी अनुसार आरोपी शमीम रिक्शा चलाता है। शमीम की साली से अबू शाहिद शेख के प्रेम संबंध थे। अबू हमेशा आरोपी के ससुरालवालों को परेशान किया करता था जिसकी वजह से अबू और शमीम में हमेशा वाद विवाद हुआ करते थे।

सड़क पर हुआ झगड़ा, जीजा ने चलाया चाकू

सड़क पर हुआ झगड़ा, जीजा ने चलाया चाकू

इसी विवाद के चलते बीच सड़क पर दोनों का काफी झगड़ा हुआ। गुस्से में तमतमाए शमीम ने अबू के गले, छाती के ऊपर चाकू से काफी वार करके उसकी हत्या कर दी। अबू पर चाकू से इतने वार किए गए थे कि उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। यह मामला भिवंडी पुलिस स्टेशन में दर्ज किया गया है।

जीजा को लोगों ने पकड़कर किया पुलिस के हवाले

जीजा को लोगों ने पकड़कर किया पुलिस के हवाले

पुलिस निरीक्षक मधुकर भोगे ने बताया कि पुलिस को जैसे ही घटना की जानकारी मिली पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गई। अबू को तुंरत हॉस्पिटल भी पहुंचाया गया लेकिन अबू पर चाकू से इतने वार किए गए थे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। मृत अबू की बॉडी पोस्टमार्टम के लिए इंदिरा गांधी उपजिला हॉस्पिटल में भेज दी गई थी। इस घटना के बाद अबू पर चाकू से वार करने के बाद शमीम वहां से फरार होने फिराक में था लेकिन नागरिकों की मदद से शमीम को पकड़ लिया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+