Jharkhand:आरपीएफ के जवान ने एक ही परिवार के पांच लोगों को मारी गोली
नई दिल्ली। झारखंड में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, यहां एक ही परिवार के पांच सदस्यों की आरपीएफ के जवान ने गोली मार दी। जानकारी के अनुसार यह घटना झारखंड के रामगढ़ के बरकाकना की है, जहां देर रात एक परिवार के पांच सदस्यों को रिजर्व पुलिस फोर्स के जवान ने गोली मार दी, जिसमे 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रामगढ़ के एसपी ने बताया कि यह व्यक्तिगत विवाद हो सकता है। यह बात सामने आई है कि जिस व्यक्ति ने इन लोगों को गोली मारी है वह आरपीएफ का जवान है, लेकिन अभी इस बात की पुष्टि नहीं हुई है।

Jharkhand: 5 members of a family, in Barkakana of Ramgarh dist, were shot allegedly by a RPF constable earlier tonight; 2 died, 3 hospitalised. Ramgarh SP(pic 2)says "It can be a personal dispute. Its being told man who shot them is an RPF constable,but its yet to be confirmed" pic.twitter.com/G6pl55Sj95
— ANI (@ANI) August 17, 2019












Click it and Unblock the Notifications