एनडीए की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू का समर्थन करेगा झारखंड मुक्ति मोर्चा
नई दिल्ली, 14 जुलाई: राष्ट्रपति चुनाव 18 जुलाई को होने वाले हैं। इस राष्ट्रपति चुनाव से पहले शिबू सोरेन के नेतृत्व वाले झारखंड मुक्ति मोर्चा ने गुरुवार को एनडीए की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को समर्थन देने की ऐलान किया है। इससे पहले मुर्मू झारखंड की ही राज्यपाल थीं।

जेएमएम की केंद्रीय समिति ने एक बयान में कहा आजादी के बाद देश को पहली बार किसी आदिवासी महिला को राष्ट्रपति बनने का गौरव हासिल होने वाला है। इसलिए इस पर विचार-विमर्श के बाद पार्टी ने राष्ट्रपति चुनाव में द्रौपदी मुर्मू के पक्ष में मतदान करने का फैसला किया है।
वहीं महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ गठबंधन के सांसदों और विधायकों से मिलने के लिए द्रौपदी मुर्मू आज दोपहर मुंबई पहुंचीं। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उनका स्वागत किया। उनके साथ भाजपा नेता विनोद तावड़े भी थे।इसके बाद मुर्मू शिंदे खेमे के शिवसेना के बागी विधायकों के साथ भाजपा विधायकों और संसद सदस्यों से मिलने के लिए हवाई अड्डे के पास एक निजी होटल में पहुंची।
बता दें शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने मंगलवार को राष्ट्रपति चुनाव के लिए मुर्मू को अपनी पार्टी के समर्थन की घोषणा की थी। हालांकि मुंबई यात्रा के दौरान मुर्मू का ठाकरे के आवास पर जाकर मिलने का कोई कार्यक्रम नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications