झारखंड में लागू हो सकता है लॉकडाउन 5, CM हेमंत सोरेन दिए संकेत

नई दिल्ली। देशव्यापी लॉकडाउन का चौथा चरण 31 मई, 2020 को समाप्त हो रहा है, अब सभी राज्य एक बार फिर लॉकडाउन को लेकर मंथन में जुट गए हैं। झारखंड मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शुक्रवार को कहा कि हम कोविड-19 मामलों के पैटर्न के अनुसार निर्णय लेंगे। जरूरत पड़ने पर हम लॉकडाउन को और आगे बढ़ा सकते हैं। हम किसी जल्दी में नहीं हैं। अगर राज्य के लोग सुरक्षित हैं तो ही चीजें आगे बढ़ेंगी। हमारी प्राथमिकता लोगों को बीमारी और भूख से बचाना है।

Jharkhand may implement lockdown 5 CM Hemant Soren gave this indication

गौरतलब है कि देशभर में कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से बढ़ता जा रहा है, केंद्रीय स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक 1,58,33 संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई है वहीं, 4,531 लोगों की मौत महामारी के चलते हो चुकी है। राहत की बात यह है कि अब तक 67,692 लोग ठीक भी हो चुके हैं। झारखंड में कोरोना वायरस का तांडव अभी कम है लेकिन मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी जारी है। राज्य में अभी तक 469 मामले सामने आए हैं। कोरोना वायरस के फैलाव को रोकने के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा, अगर जरूरत पड़ी तो लॉकडाउन को बढ़ाया जा सकता है।

फ्लाइट के जरिये मुंबई से रांची लौटे 174 मजदूर
झारखंड सरकार और नेशनल लॉ स्कूल बेंगलुरु के पूर्ववर्ती छात्रों की साझेदारी से देश की पहली श्रमिक स्पेशल फ्लाइट गुरुवार को मुंबई से रांची पहुंची। इस स्पेशल फ्लाइट में राज्य के 174 प्रवासी मजदूर यात्रा कर रहे थे। गुरुवार की सुबह 6 बजे फ्लाइट मुंबइ एयरपोर्ट से उड़ान भरी और सुबह 8.30 बजे रांची एयरपोर्ट पर पहुंची। रांची एयरपोर्ट से बाहर निकलने पर मजदूरों ने इस मदद के लिए राज्य सरकार और लॉ स्कूल के पूर्ववर्ती छात्रों को धन्यवाद दिया। मजदूरों ने कहा कि उन्होंने सपने में नहीं सोचा था कि वे कभी हवाई यात्रा करेंगे।

यह भी पढ़ें: चार्टर्ड विमान से झारखंड के प्रवासी मजदूरों को वापस लाना चाहते हैं सीएम हेमंत सोरेन, अमित शाह से मांगी अनुमति

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+