हेमंत सोरेन ने शपथ सोनिया गांधी को दिया शपथ ग्रहण का न्योता, बोले- पीएम को भी करेंगे इनवाइट
नई दिल्ली। झारखंड के मनोनीत मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बुधवार शाम कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से मिलने पहुंचे। हेमंत ने अपने शपथ ग्रहण में शामिल होने के लिए सोनिया गांधी को न्योता दिया है। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को भी उन्होंने न्यौता दिया है। सोरेन ने कहा कि राहुल और सोनिया गांधी ने कहा है कि वो जरूर आएंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि वो प्रधानमंत्री को भी शपथ में आने का न्योता देंगे। झारखंड में कांग्रेस, झामुमो और राजद गठबंधन के बहुमत मिला है। गठबंधन के नेता चुने गए हेमंत सोरेन झारखंड के नए मुख्यमंत्री के रूप में 29 दिसंबर को राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान में दोपहर एक बजे शपथ लेंगे।

झारखंड के मनोनीत मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के शपथ ग्रहण में कांग्रेस, राजद के बड़े नेता और गैर भाजपा शासित राज्यों के कई सीएम शामिल हो सकते हैं। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी या राहुल गांधी में से एक नेता के उनके शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने की बात कांग्रेस के नेता कह रहे हैं। राजद प्रमुख लालू यादव के भी शपथ में शामिल होने की खबरें थीं लेकिन तबीयत खराब होने के चलते वो शामिल नहीं होंगे।
इससे पहले हेमंत सोरेन ने 50 विधायकों के समर्थन का पत्र राज्यपाल को सौंपा, जिसके बाद 29 दिसंबर शपथ ग्रहण की तारीख तय की गई है। झारखंड में 81 विधानसभा की सीटे हैं। हेमंत सोरेन की पार्टी झामुमो ने 30 और उसके सहयोगी दल कांग्रेस ने 16 और राजद ने एक सीट सीट जीती है। महागठबंधन के 47 विधायकों से इतर बाबूलाल मरांडी की पार्टी झारखंड विकास मोर्चा के 3 विधायकों ने भी सरकार को समर्थन दिया है।












Click it and Unblock the Notifications