झारखंड में हार के बाद शिवसेना ने BJP पर कसा तंज,कांग्रेसमुक्त नहीं भाजपामुक्त हो रहा है देश
नई दिल्ली। झारखंड में हार का सामना करने के बाद भारतीय जनता पार्टी अब कारण के कारणों का विश्लेषण कर रही है। भाजपा को इस विधानसभा में मिली हार के बाद कभी सहयोगी रही शिवसेना ने भी कटाक्ष करना शुरू कर दिया है। शिवसेना ने झारखंड में भाजपा की हार और जेएमएम-कांग्रेस गठबंधन को मिली जीत पर अपने मुखपत्र सामना में लेख छापा है। इस लेख के जरिए शिवसेना ने कहा कि भाजपा एक के बाद एक राज्य गंवाती जा रही है।

सामना में छपे लेख में कहा गया है कि झारखंड में आदिवासी समाज ने भाजपा को वोट नहीं दिया । वहीं भाज पा के कांग्रेसमुक्त भारत के नारे पर तंज कसते हुए लेख में उल्लेख किया गया है कि भाजपा के नेता कांग्रेसमुक्त हिंदुस्तान की घोषणा कर रहे थे, अब कई राज्य भाजपामुक्त हो गए। शिवसेना ने अपने मुखपत्र सामना में कहा कि कांग्रेस-राजद के समर्थन से झारखंड मुक्ति मोर्चा की सरकार बन रही है। झारखंड में जेएमएम की जीत भाजपा के लिए धक्कादायक है। भाजपा के नेता कांग्रेसमुक्त हिंदुस्तान की घोषणा कर रहे थे, लेकिन अब कई राज्य भाजपामुक्त हो गए हैं।
सामना में लिखा गया है कि पहले महाराष्ट्र गया और अब झारखंड गया। बीजेपी ने एक और राज्य गंवा दिया है। प्रधानमंत्री और गृहमंत्री और पूरे केंद्रीय मंत्रिमंडल की ताकत झोंकने के बावजूद बीजेपी झारखंड में नहीं जीत पाई। झारखंड में कांग्रेस-आरजेडी के समर्थन से झारखंड मुक्ति मोर्चा की सरकार आ रही है। ये बीजेपी के लिए धक्कादायक है। लेख के मुताबिक साल 2018 में बीजेपी देश के 22 राज्यों में सत्ताधारी थी, लेकिन आज ऐसी स्थिति है कि अगर त्रिपुरा में चुनाव कराए जाएं तो जनता बीजेपी की सत्ता उखाड़ फेकेंगी।












Click it and Unblock the Notifications