बोकारो में गरजे CM रघुवर दास, कहा- बैलेट बम से देंगे कांग्रेस को जवाब
नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2019(Lok Sabha elections 2019) के तहत अंतिम दो चरणों के लिए मतदान होना बाकी है। अंतिम 2 चरणों के मतदान से पहले राजनीतिक पार्टियां अपना पूरा जोर आजमा रही है। छठे चरण के लिए आज शाम चुनाव प्रचार खत्म हो गया। 12 मई को 7 राज्यों की 61 लोकसभा सीटों पर मतदान होना है।

चुनाव प्रचार के लिए बोकारो पहुंचे झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने विशाल जनसभा को संबोधित किया। चुनावी सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कांग्रेस पर तीखा हमला किया। रघुवर दास ने कांग्रेस के खिलाफ बैलेट बम इस्तेमाल करने की अपील की। रघुवर दास ने कहा कि हमारे सैनिक बम का इस्तेमाल कर रहे हैं और हम बैलेट बमों का इस्तेमाल करेंगे। उन्होंने कहा कि 12 तारीख को कमल पर बटन दबाकर कांग्रेस को जवाब देना है। रघुवर दास ने कहा कि बैलेट बम चलाकर कांग्रेस जो पाकिस्तान के आतंकवादियों का सरगना बना हुआ है, उसके हित की बात करता है, उसको बैलेट बम के माध्यम से जवाब देना है।
इससे पहले शुक्रवार को मुख्यमंत्री रघुवर दास ने धनबाद से एनडीए के प्रत्याशी पशुपतिनाथ सिंह के लिए चुनाव प्रचार किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस और जेएमएम की झूठ-फरेब वाली राजनीति को जनता नकार चुकी है। उन्होंने लोगों को 12 मई को भारी संख्या में मतदान करने की अपील की।












Click it and Unblock the Notifications