भारत अब तीन पड़ोसी देशों के छह गैर-मुस्लिम समुदायों के लिए घर: जेपी नड्डा

नई दिल्ली। भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बुधवार को कहा कि पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश के छह गैर-मुस्लिम समुदायों के लिए भारत अब घर है। ये लोग सालों से दर-बदर थे, जिन्हें मोदी सरकार ने सम्मान देने का काम किया है। नागरिकता कानून के विरोध को लेकर उन्होंने कहा, क्या उन्हें भारत की नागरिकता नहीं दी जानी चाहिये। अगर भारत में उन्हें जगह नहीं मिलेगी तो वो कहां जाएंगे।

jharkhand assembly elections 2019 bjp JP Nadda citizenship amendment act

झारखंड के देवघर जिले के सारठ में भाजपा उम्मीदवार के लिए चुनावी रैली में नड्डा ने ये बातें कहीं। नड्डा ने कहा कि हम पड़ोसी देशों के अल्पसंख्यकों को नागरिकता दे रहे हैं तो कांग्रेस नेताओं के पेट में दर्द हो रहा है। नागरिकता कानून के खिलाफ देश में माहौल पैदा करने की कोशिश की जा रही है।

नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कश्मीर से 370 धारा हटाई। मुस्लिम बहनों को प्रताड़ना से बचाने के लिए तीन तलाक संबंधित कानून बनाया। उन्होंने कहा कि जैसे देश में काम हो रहा है उसी तरह झारखंड में भी भाजपा की सरकार के रहने पर काम होगा जबकि कांग्रेस, जेएमएम और राजद गठबंधन लूट और भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने के लिए किया गया है।

झारखंड में 30 नवंबर को पहले चरण का चुनाव हुआ था। अब तक चार चरण हो चुके हैं। पांचवे और आखिरी चरण के लिए 20 दिसंबर को कुल 16 विधानसभा सीटों पर मतदान होना है। जिसके लिए प्रचार जोरों पर है। 23 दिसंबर को चुनाव नतीजों का ऐलान होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+