Jharkhand Assembly Election Results 2019: किसी के साथ जाने पर फैसला नहीं-बाबूलाल मरांडी
नई दिल्ली। झारखंड विधानसभा की 81 सीटों पर हुए चुनाव के नतीजे आज रहे हैं, वोटों की गिनती जारी है और रुझानों में जेएमएम-कांग्रेस गठबंधन को बहुमत हासिल होता दिख रहा है, वहीं सत्ताधारी बीजेपी अब पिछड़ती नजर आ रही है, जेएमएम, कांग्रेस और आरजेडी गठबंधन को बहुमत मिलता दिख रहा है तो वहीं सूत्र ये भी कह रहे हैं कि रुझानों के बीच कांग्रेस की ओर से सरकार गठन की कोशिश शुरू हो गई है।
Recommended Video

बाबूलाल मरांडी से कांग्रेस ने साधा संपर्क
कांग्रेस ने बाबूलाल मरांडी की जेवीएम और आजसू से संपर्क साधा है ताकि अगर गठबंधन बहुमत से दूर रह जाता है तो गैर बीजेपी खेमे को अपनी ओर लाया जा सके।
किसी के साथ जाने पर फैसला नहीं: मरांडी
जबकि इस बारे में जेवीएम के बाबूलाल मरांडी ने कहा कि जनता जो आदेश देगी हम वही फैसला लेंगे, उन्होंने अभी किसी पक्ष की ओर जाने से इनकार कर दिया और कहा कि पार्टी बैठकर इस पर फैसला लेगी, मरांडी ने कहा कि किसी ने अभी संपर्क नहीं साधा है और बातचीत तो चलती रहती है, हालांकि वह जेएमएम गठबंधन के साथ जाएंगे या फिर बीजेपी के साथ इस बारे में उन्होंने कुछ भी साफ तौर पर नहीं कहा है।

2014 विधानसभा चुनाव में किसको कितनी सीटें
2014 विधानसभा चुनाव में बीजेपी को 37 सीटें और सहयोगी ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन (AJSU) को 5 सीटें मिली थीं, जबकि JMM को 19, कांग्रेस को 6 और बाबूलाल मरांडी के नेतृत्व वाली पार्टी झारखंड विकास मोर्चा यानी JVM को 8 सीटें हासिल हुई थीं। बाद में JVM के 6 विधायकों ने पाला बदल कर बीजेपी को समर्थन दिया था, 2014 विधानसभा में अन्य को भी 6 सीटों पर कामयाबी मिली थी।












Click it and Unblock the Notifications