Jharkhand Assembly Election Result 2019: इन खास चेहरों पर टिकी सबकी नजर,किसके सिर सजेगा ताज
Jharkhand Assembly Election Result 2019: इन खास चेहरों पर टिकी सबकी नजर,किसके सिर सजेगा ताज
नई दिल्ली। झारखंड विधानसभा चुनाव खत्म होने के बाद सबकी निगाहें मतगणना पर टिकी है। थोड़ी देर में चुनाव परिणाम सामने आ जाएंगे। चुनावी नतीजों को लेकर झारखंड में इन सीटों पर सबकी निगाहें टिकी है। राजनीतिक पार्टियों ने भी इन सीटों पर पूरा जोर लगाया है। जहां मुख्यमंत्री रघुवर दास को अपनी कुर्सी बचानी है तो वहीं कांग्रेस-जेएमएम को सत्ता हासिल करनी है। विधानसभा चुनाव के नतीजों पर ये सीटें और ये खास खिलाड़ी बड़ा असर डालने वाले हैं।

इन सीटों पर टिकी नजर: जमशेदपुर सीट
झारखंड विधानसभा चुनाव 2019 के चुनावी नतीजों को लेकर सबकी निगाहें कुछ खास चेहरे और कुछ खास सीटों पर टिकी है। इनमें जमशेदपुर पूर्वी सीट बेहद खास है, क्योंकि इस सीट से मुख्यमंत्री रघुवर दास चुनाव लड़े हैं। उनके लिए जीत हासिल करना बेहद जरूरी है। आपको बता दें कि साल रघुवर दास साल 1995 से यहां से जीतते आ रहे हैं। जमदेशपुर सीट पर उनके खिलाफ उनके पूर्व-कैबिनेट सहयोगी सरयू राय मैदान में हैं।

दुमका और बरेट विधानसभा सीट: हेमंत सोरेन
झारखंड विधानसभा चुनाव 2019 में दुमका और बरेट सीट भी खास है, क्योंकि यहां से झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के कार्यकारी अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं दुमका में वह समाज कल्याण मंत्री लुइस मरांडी के खिलाफ मैदान में हैं। आपको बता दें कि हेमंत सोरेन विपक्ष के नेता और महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद के दावेदार है।

धनवार विधानसभा सीट: बाबूलाल मरांडी
झारखंड के पहले मुख्यमंत्री और झारखंड विकास मोर्चा के अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी धनवार विधानसभा सीट से चुनाव मैदान में हैं। उनके लिए इस बार चुनाव जीतना बेहद जरूरी है, क्योंकि पिछले विधानसभा चुनाव में उन्हें इस सीट पर शिकस्त मिल चुकी है। इस बार उनका मुकाबला भाजपा के लक्ष्मण प्रसाद सिंह और और माले के राजकुमार यादव से है।

सिल्ली विधानसभा सीट: सुदेश
इस सरकार में जितनी नजर मुख्यमंत्री रघुवर दास की जीत पर टिकी है। उतनी ही खास सरकार में शामिल एजेएसयू के अध्यक्ष सुदेश महतो की सीट सिल्ली विधानसभा सीट पर है। सुरेश इस बार सिल्ली सीट से किस्मत आजमा रहे हैं। हालांकि ये उनकी सुरक्षित सीट रहे हैं। इस सीट से वो जीतते रहे हैं, लेकिन 2014 के विधानसभा में चौंकाने वाले नतीजें आए और उन्हें मात खानी पड़ी थी। इस बार उनके सामने जेएमएम की सीमा महतो है।

रांची सीट की जिम्मेदारी सीपी सिंह पर
राजधानी रांची सीट से इस बार भाजपा के उम्मीदवार और रघुबर दास मंत्रिमंडल में शामिल रहे सीपी सिंह मैदान में है। ये सीट भाजपा की सुरक्षित सीट रही है और सीपी सिंह इस सीट से लगातार जीतते रहे हैं, लेकिन इस बार उन्हें जेएमएम की महुआ मांझी से कड़ी चुनौती मिल रही है।

चक्रधरपुर विधानसभा सीट: लक्ष्मण गिलुवा
झारखंड भाजपा के अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा चक्रधरपुर विधानसभा सीट से किस्मत आजमा रहे हैं। इस सीट से भाजपा के पार्टी अध्यक्ष खुद मैदान में है, इसलिए पार्टी की साख दांव पर है। इस सीट पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने भी जनसभा को संबोधित किया। इस सीट से गिलुवा के सामने झामुमो के सुखराम उरांव और झाविमो से सामद हैं।












Click it and Unblock the Notifications