चंपई सोरेन हो सकते हैं BJP में शामिल, झारखंड विधानसभा चुनाव से पहले टूटी सकती है JMM
Champai Soren: झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 से पहले हेमंत सोरेन की पार्टी झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) में फूट पड़ सकती है। झारखंड में राजनीतिक ड्रामा देखने को मिल सकता है। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हो सकते हैं। चंपई सोरेन वर्तमान में हेमंत सोरेन की सरकार में मंत्री है।
चंपई सोरेन भाजपा नेताओं के संपर्क में हैं। इतना ही नहीं जेएमएम के पूर्व विधायक लोबिन हेम्ब्रम (Lobin Hembrom) भी भाजपा में शामिल हो सकते हैं। चर्चा ये भी है कि चंपई सोरेन और लोबिन हेम्ब्रम के अलावा जेएमएम के कुछ अन्य विधायक और नेता भी हेमंत सोरेन का साथ छोड़कर भाजपा में जाने का मन बना सकते हैं।

ये भी पढ़ें- Jharkhand Vidhan Sabha Chunav: झारखंड में कब होंगे विधानसभा चुनाव? ECI ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में क्या कहा?
चंपई सोरेन भाजपा के संपर्क में?
स्थानीय रिपोर्ट के मुताबिक चंपई सोरेन और लोबिन हेम्ब्रम दिल्ली में बहुत जल्द केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और पार्टी के शीर्ष नेताओं से मुलाकात कर सकते हैं। हालांकि ये भी चर्चा मात्र है लेकिन इतना तो तय माना जा रहा है कि झारखंड विधानसभा चुनाव से पहले राज्य में कई नेता पाला बदल सकते हैं।
कहा जा रहा है कि चंपई सोरेन पिछले कुछ दिनों से भाजपा के संपर्क में हैं। हालांकि चंपई सोरेन ने अब तक इसपर प्रतिक्रिया नहीं दी है।

ये भी पढ़ें- Jharkhand: चुनाव को लेकर एक्टिव मोड में CM सोरेन, बीजेपी को बताया जमीनों का लुटेरा, बोले-मेरे पास सबके सबूत
हेमंत सोरेन से नाराज हैं चंपई सोरेन
असल में चंपई सोरेन हेमंत सोरेन के जमानत पर बाहर आने के बाद अचानक मुख्यमंत्री के पद से हटा दिए गए थे। जिसके बाद हेमंत सोरेन दोबारा मुख्यमंत्री बने हैं। वहीं चंपई सोरेन को कैबिनेट में मंत्री पद दिया गया था।
चंपई सोरेन 2 फरवरी 2024 से 3 जुलाई 2024 तक झारखंड के मुख्यमंत्री रहे। लेकिन जैसे ही 28 जून 2024 को हेमंत सोरेन रिहा हुए, उन्होंने फौरन चंपई सोरेन से सत्ता की कमान अपने हाथों में ले ली। इसके बाद से ही चंपई सोरेन की नाराजगी की अटकलें तेज हैं।
सात बार के विधायक रहे चंपई सोरेन झारखंड के कद्दावर नेता माने जाते हैं। वो 2005 से लगातार सरायकेला विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। उन्होंने पहली बार 1991 में सरायकेला सीट से विधानसभा का चुनाव लड़ा था और विधायक बने थे।












Click it and Unblock the Notifications