एक्ट्रेस ईशा आलिया को लुटेरों ने मारी गोली, पति और बेटे के साथ जा रही थीं शॉपिंग करने
झारखंड की एक्ट्रेस ईशा आलिया के परिवार के साथ हावड़ा में लूट हुई। घटना के वक्त लुटेरों ने एक्ट्रेस को गोली मार दी, जिससे उनकी मौत हो गई।

पश्चिम बंगाल के हावड़ा में बुधवार को एक सनसनीखेज वारदात हुई, जहां लुटेरों ने झारखंड की एक्ट्रेस ईशा आलिया को गोली मार दी। वो अपने पति और बेटे के साथ यात्रा कर रही थीं। तभी हाईवे पर ये घटना घटी। बंगाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, लेकिन अभी तक मामले में किसी की भी गिरफ्तारी नहीं हुई।
एक्ट्रेस के पति के मुताबिक वो अपने परिवार के साथ कोलकाता जा रहे थे। सुबह करीब 6 बजे वो एक सुनसान जगह पर रुके और टॉयलेट करने लगे। तभी वहां पर तीन लोग पहुंचे और उनको लूटने की कोशिश करने लगे, जब आलिया ने उनका विरोध किया, तो उसने प्वाइंट ब्लैंक रेंज से गोली मार दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साथ ही जांच टीम एक्ट्रेस के पति को वारदात वाली जगह पर ले गई और क्राइम सीन को रिक्रिएट किया।
एक्ट्रेस के पति के मुताबिक तीन लुटेरे थे। उनकी बेटी भी उनके साथ थी। उनकी पत्नी चाहती थी कि वो कार को साइड में लगा लें, ताकि वो उसे कुछ खिला सके। तभी अचानक से वहां पर एक सफेद रंग की कार आई और उनके पीछे खड़ी हो गई। उसमें से तीन आदमी नीचे उतरे और एक ने उन पर हमला कर दिया। इसके बाद उनका फर्श छिना और उन्हें धक्का मार दिया। लुटेरों को देखकर उनकी पत्नी चिल्ला रही थीं, जिस पर एक ने उन्हें गोली मार दी।
दो किलीमीटर दूर जाकर मिली मदद
स्थानीय लोगों के मुताबिक जहां पर ये वारदात हुई, वहां पर सुबह के वक्त कम लोगों की आवाजाही होती है। ऐसे में वारदात के बाद एक्ट्रेस के पति को मदद मांगने के लिए दो किमी नीचे जाना पड़ा। इसके बाद एक्ट्रेस को उलुबेरिया अस्पताल पहुंचाया गया, वहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। फिलहाल पुलिस की टीम जांच कर रही। साथ ही वहां से कुछ दूर पर स्थित एक फैक्ट्री से सीसीटीवी फुटेज भी लिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications