जदयू सांसद हरिवंश ने राज्यसभा उपसभापति चुनाव के लिए फाइल किया नॉमिनेशन
नई दिल्ली। जनता दल यूनाइटेड के सांसद हरिवंश नारायण सिंह ने बुधवार को राज्यसभा के उपसभापति के चुनाव के लिए नॉमिनेशन फाइल कर दिया है। वह एनडीए की ओर से प्रत्याशी हैं। हरिवंश 2018 में भी एनडीए उम्मीदवार के तौर पर राज्यसभा के उपसभापति चुने गए थे। इस साल अप्रैल में हरिवंश का राज्यसभा सदस्य के तौर पर कार्यकाल पूरा हो गया था। हरिवंश राज्यसभा सदस्य के तौर पर फिर से चुने गए हैं। जिसके बाद एक बार फिर उनको एनडीए ने उपसभापति कैंडिडेट बनाया गया है।

अगस्त 2018 में बने थे उपसभापति
हरिवंश नारायण सिंह दो साल पहले अगस्त 2018 में एनडीए के प्रत्याशी के तौर पर राज्यसभा के उपसभापति चुने गए थे। हरिवंश नारायण का कार्यकाल 9 अप्रैल को खत्म हो गया था, जिस कारण यह पद अभी खाली है। कोरोना के चलते भी ये चुनाव टला है। 2018 में हरिवंश के खिलाफ कांग्रेस ने बीके हरिप्रसाद को उम्मीदवार बनाया था। इस बार हो सकता है हरिवंश को सर्वसम्मति से चुन लिया जाए।

सभापति की गैरमौजूदगी में राज्यसभा का संचालन
राज्यसभा उपसभापति पद के लिए ज्यादातर मौकों पर सर्वसम्मति से सत्तापक्ष के उम्मीदवार को चुना गया है। उपसभापति को सभापति/उपराष्ट्रपति की गैरमौजूदगी में राज्यसभा का संचालन करना होता है। ऐसे में ये एक महत्वपूर्ण पद है।

लंबे समय तक पत्रकार रहे हैं हरिवंश
नीतीश कुमार के करीबा माने जाने वाले हरिवंश ढाई दशक से अधिक समय तक प्रभात खबर के प्रधान संपादक रहे है। बीजेपी हरिवंश को उम्मीदवार बनाकर कई राजनीतिक समीकरण साधने की कोशिश कर रही है। बनारस हिंदू विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र में एमए और पत्रकारिता में डिप्लोमा की पढ़ाई करने वाले हरिवंश ने अपने कैरियर की शुरुआत टाइम्स समूह से की थी। इसके बाद हरिवंश ने रविवार और धर्मयुग जैसी कई प्रसिद्ध पत्रिकाओं में काम किया। नीतीश कुमार की मीडिया में बेहतर छवि बनाने में उनके योगदान की बात की जाती है।
-
क्या भारत में 'LOCKDOWN' लगने वाला है? दुनियाभर में Energy Lockdown की शुरुआत! तेल संकट से आप पर कितना असर -
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Bengaluru Chennai Expressway: 7 घंटे का सफर अब 3 घंटे में, एक्सप्रेसवे से बदलेगी दो शहरों की रोड कनेक्टिविटी -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट












Click it and Unblock the Notifications