महंगी पड़ी 'मोदी प्रशंसा' जदयू सांसद को पार्टी से निकाला गया

JDU leader expelled for praising Narendra Modi
पटना। भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्‍मीदवार नरेंद्र मोदी की प्रशंसा जदयू सांसद को महंगी पड़ी, जिसके बाद उसे पार्टी से निकाल दिया गया। आगामी लोकसभा चुनाव के लिए शिवहर से सांसद साबिर अली ने बातचीत में कहा था कि मैंने मोदी की राजनीति करीब से तो नहीं देखी पर दूर से तो ये अच्‍छी ही लगती है। उन्‍होने तीसरे मोर्चे की भी निंदा की थी और कहा था कि इसमें जितनी पार्टियां हैं उससे कहीं ज्‍यादा प्रधानमंत्री पद के उम्‍मीदवार हैं। उन्‍होने धर्मनिरपेक्षता की सोंच के बारे में कहा था कि सेकुररिज्‍म की बात करने वाले मुसलमानों को बेवकूफ समझते हैं।

साबिर के अनुसार आज कुछ लोग गलत प्रचार कर रहे हैं कि भाजपा में जाओगे तो नापाक बन जाओगे। अल्‍पसंख्‍यकों को आज डराया जा रहा है। इस बार के चुनाव में अल्‍पसंख्‍यकों को बेवकूफ बनाने वाले लोगों को जनता खदेड़ देगी। साबिर को पार्टी से निकालने की घोषणा करते हुए महासचिव के सी त्‍यागी ने कहा कि हम साम्‍प्रदायिकता के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं, ऐसे में नरेंद्र मोदी की तारीफ करना सही नहीं है।

साबिर अली जदयू से राज्‍यसभा सांसद भी हैं। उन्‍हें पार्टी से निष्‍कासित किये जाने के बाद उनके समर्थकों ने जदयू कार्यालय के बाहर तोड़फोड़ की और पार्टी नेताओं के पोस्‍टर फाड़ डाले। पार्टी से निकाले जाने पर साबिर ने कहा कि मैं किसी के रहम पर राज्‍यसभा नहीं गया था। पार्टी ने मुस्लिम नेता होने के कारण मेरा टिकट काटा।

यह ध्‍यान देने योग्‍य है कि 17 साल तक जदयू एनडीए के साथ गठबंधन में रही लेकिन गोवा में हुई राष्‍ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में मोदी को चुनाव प्रचार समिति का अध्‍यक्ष बनाये जाने के बाद जदयू एनडीए से अलग हो गयी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+