JDS Mla ने मैसूर में बेची चाय, 10 मिनट में कमाए 5,000 रुपए
नई दिल्ली। कर्नाटक में जनता दल सेक्युलर के एक बागी ने विधायक ने चाय बेचकर पांच हजार रुपए कमाए। बागी विधायक ने यह 5,000 रुपए बमुश्किल 10 मिनट से कम समय में कमाए। चाय की दुकान के मालिक ने भी यह कभी नहीं सोचा बोगा कि वो एक दिन में इतने पैसे कमा लेगा। विधायक ने खुद कमाए 5,000 रुपए तो दुकान के मालिक को दिए ही, उसके साथ ही 10,000 रुपए और अपनी ओर से दिए।

दरसल, जेडीएस के बागी विधायक जमीर अहमद एक सड़क का उद्घाटन करने पहुंचे थे। इसी दौरन वो एक चाय स्टॉल पर जमीर अपने एक अन्य विधायक वासु के साथ पहुंच गए। स्टॉल पर पहुंचकर जमीर खुद चाय बेचने लगे। देखते-देखते वहां चाय पीने के लिए भीड़ लग गई। पार्टी के प्रतिनिधियों और अधिकारियों ने भी विधायक से चाय ली और पैसे दिए।
यूं तो एक चाय की कीमत 5 से 10 रुपए तक की होती है लेकिन विधायक को एक कप चाय के लिए 100 से 200 रुपये तक मिले। जिसके चलते विधायक ने 10 मिनट के भीतर 5000 रुपये कमाए। उन्होंने उसमें 10000 रुपये और जोड़े फिर स्टॉल के मालिक को दिए।












Click it and Unblock the Notifications