JDS-Congress के बीच सीटों के बंटवारे को लेकर मंथन तेज, दोनों ही दल इस बात के लिए तैयार
बेंगलुरू। कर्नाटक में जेडीएस और कांग्रेस के बीच आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर सीटों के बंटवारे की कवायद तेज हो गई है। इसी सिलसिले में जेडीएस नेता और कर्नाटक के मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने कांग्रेस के नेताओं से मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान प्रदेश की 28 लोकसभा सीटों के बंटवारे पर बातचीत की गई । हालांकि इस बैठक में सीटों के बंटवारे को लेकर किसी भी तरह का अंतिम फैसला नहीं लिया जा सका और ना ही किसी भी तरह की निर्णायक राय बन सकी है। लेकिन दोनों ही दलों ने भरोसा जताया है कि वह सीटों के बंटवारे का मुद्दा जल्द ही सुलझा लेंगे।

सीटों के बंटवारे पर फंसा है पेंच
जेडीएस और कांग्रेस ने पहले ही साफ कर दिया है कि वह आगामी लोकसभा चुनाव एक साथ मिलकर लड़ेंगे, लेकिन दोनों ही दलों के सामने सबसे बड़ी चुनौती है कि आखिर कैसे प्रदेश की 28 लोकसभा सीटों का बंटवारा किया जाए और कौन सी सीट किसके खाते में जाए। रिपोर्ट की मानें तो कुमारस्वामी प्रदेश की 12 लोकसभा सीटें चाहते हैं। वह यह मांग पिछले लोकसभा चुनाव के नतीजे के आधार पर कर रहे हैं। लेकिन कांग्रेस जेडीएस को सिर्फ 10 सीटें ही देने के पक्ष में है।

प्रदेश के गठबंधन पर नहीं पड़ेगा असर
कुमारस्वामी के पिता और पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा ने इस बात का भरोसा दिलाया है कि वह अपनी मांग को लेकर कठोर नहीं बनेंगे। उन्होंने कहा कि हम अपनी शर्तों से कुछ समझौता करके आखिरी नतीजे तक पहुंच जाएंगे और अंतिम फैसला कर लिया जाएगा। कांग्रेस को भी इसी रवैये के साथ सीटों के बंटवारे पर बात करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सीटों के बंटवारे का असर प्रदेश के गठबंधन पर नहीं पड़ेगा। आगामी लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस पर हर किसी की नजर है कि वह क्षेत्रीय दलों को किस तरह से साधती है।

2 घंटे चली बैठक
कुमारस्वामी की आज तकरीबन दो घंटे तक कांग्रेस के नेताओं के सात मुलाकात चली। इस दौरान बैठक में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पी परमेश्वर, केसी वेणुगोपाल, सिद्धारमैया, दामिश अली आदि शामिल थे। इस दौरान दामिश अली ने कहा कि कोई भी दल अधिक सीटों की मांग करता है तो इसमे कुछ भी गलत नहीं है। लेकिन दोनों के बीच लेन-देन से ही बात बनेगी। हमारा मुख्य लक्ष्य अधिक से अधिक सीटें जीतना है।

12 सीटें मांगने का पूरा अधिकार
कांग्रेस के केसी वेणुगोपाल ने कहा कि 4-5 दिनों में हम सीटों के बंटवारे पर अंतिम फैसला ले लेंगे। उन्हें 12 सीटें मांगने का पूरा अधिकार है। लेकिन दोनों ही दलों के एक दूसरे के साथ समझौता करने का रवैया होना चाहिए। जेडीएस के दामिश अली ने कहा कि 2009, 2014 के उपचुनाव में हमने जीत दर्ज की है। ऐसे में इन सीटों का जेडीएस के खाते में जाने का कोई मतलब ही नहीं है।
इसे भी पढ़ें- OIC मुद्दे पर मनीष तिवारी ने मोदी सरकार को घेरा बोले, 56 इंच सपाट हो गई
-
'खड़गे नहीं, राहुल गांधी अध्यक्ष!', हजीना सैयद का बगावती इस्तीफा लेटर वायरल, कांग्रेस में क्यों मचा तूफान? -
Asha Bhosle: कौन होगा आशा भोसले का उत्तराधिकारी? किसको मिलने वाली है अरबों की संपत्ति, दो नाम रेस में सबसे आगे -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
16 की उम्र में आशा भोसले ने लता दीदी के सेक्रेटरी से की शादी, पति ने घर से निकाला, RD Burman ने थामा हाथ -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा












Click it and Unblock the Notifications