'मैं बहुत जिद्दी इंसान हूं...', BJP के साथ जानें की अटकलों पर Jayant Chaudhary ने साफ किया रुख
Jayant Chaudhary News: आगामी लोकसभा चुनाव 2024 से ठीक पहले राष्ट्रीय लोकदल (RLD) के अध्यक्ष जयंत चौधरी चर्चाओं में बने हुए। राजनीतिक गलियारों में ऐसी अटकलें लगाई जा रही है कि जयंत चौधरी I.N.D.I.A गठबंधन में रहने के बावजूद भाजपा के नेतृत्व वाली NDA में अपनी जगह तलाश रहे हैं।
हालांकि, आरएलडी चीफ जयंत चौधरी ऐसी अटकलों पर कई बार अपना रुख साफ कर चुके हैं। इसके बावजूद भी सियासी गलियारों में इस बात की चर्चा जोरों पर है। बीजेपी के साथ जानें की अटकलों पर एक बार फिर आरएलडी चीफ जयंत चौधरी ने स्पष्ट जवाह देते हुए कहा, 'मैं गठबंधन के साथ हूं और जो कह देता हूं तो बदलता नहीं हूं।'

इस दौरान जयंत चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोला। न्यूज़ एजेंसी एएनआई को दिए अपने बयान में जयंत चौधरी ने कहा,
जो मुझे समझ नहीं पाए अब तक...वही इसी बात की चर्चा कर रहे हैं। मैं बहुत ही जिद्दीआदमी हूं और जब मैं कह देता हूं...अपना मन बना लेता हूं तो बदलता नहीं हूं।
पीएम मोदी INDIA गठबंधन से डरे हुए हैं: जयंत चौधरी
आरएलडी चीफ जयंत चौधरी ने सवालों का जवाब देते हुए कहा, 'जितना वो बयान दे रहे है, जितना पीएम मोदी जिक्र कर रहे... नए-नए नाम दे रहे हैं, यह साबित करता है कि कही ना कही यह डर हैं। पिछले चुनाव तक जो उनका प्रचार था तो वह यह कहते थे मजबूरी है 'मोदी' तो, उनके अलावा कोई विकल्प ही नहीं है।'
जयंत ने आगे बोलते हुए कहा कि सारी पार्टियां बटी हुई है। तो बहुत बड़ा एक प्रयोग हो रहा है...प्रयास हो रहा है। सभी पार्टियों को एक पटल पर लाना आसान नहीं होता। क्योंकि, सभी पार्टियों को अपनी-अपनी विचारधाराएं है। कार्यकर्ता है...पॉलिटिकल एंबिशन (महत्वाकांक्षा) वाले लोग है चुनाव लड़ना चाहते है।
सबका समावेश करके हम पहली बार प्रयास कर रहे हैं, मुझे पूरी उम्मीद है कि अंजाम तक बात पहुंचेंगी। 'INDIA' का अपना एक विजन है, मुंबई में भी हम मुद्दों पर बात करेंगे।
PM मोदी के बयान को न ले सीरियसली: जयंत चौधरी
इस दौरान मीडिया कर्मियों ने जयंत चौधरी से पूछा कि प्रधानमंत्री ने कहा कि वह 2024 में वापस आ रहे हैं, इसपर आप क्या कहेंगे?' इस सवाल के जवाब में आरएलडी चीफ ने कहा, 'पॉलिटिक्स में हर लीडर चाहता है कि मैं कॉन्फिडेंस दिखाऊं। चुनाव के समय किसी नेता से पूछा जाता है कि आपकी क्या उम्मीद है, तो वह यही कहता है कि हम सारी सीटें जीतेंगे। तो ये उसी अंदाज में दिया गया बयान है, इसे ज्यादा सीरियसली नहीं लेना चाहिए।'












Click it and Unblock the Notifications