जयललिता की जयंती पर शशिकला का सियासी दांव, अम्मा समर्थकों को साधकर वापसी की कोशिश
चेन्नई। जयललिता के करीबी सहयोगी वीके शशिकला ने जयललिता की 73वीं जयंती पर उनके चेन्नई स्थित आवास पर श्रद्धांजलि दी। तमिलनाडु की राजनीति में वापसी की कोशिश कर रहीं शशिकला ने इस मौके पर सियासी दांव भी चला है। शशिकला ने जयललिता के समर्थकों से तमिलनाडु में होने वाले विधानसभा चुनावों में साझा दुश्मन (डीएमके) के खिलाफ एकजुट होने की अपील की है।

अम्मा सरकार की वापसी की अपील
शशिकला ने बुधवार सुबह चेन्नई में पूर्व सीएम के टी नगर निवास पर पहुंचकर जयललिता को पुष्पांजलि अर्पित की। इसके बाद शशिकला ने फिर वहां मौजूद भीड़ को संबोधित किया।
जयललिता को श्रद्धांजलि देने के बाद समर्थकों को संबोधित करते हुए शशिकला ने कहा "जयललिता के समर्थकों को एकजुट होना चाहिए और हमारा उद्देश्य अगले 100 वर्षों के लिए उनकी (जयललिता) सरकार के शासन को सुनिश्चित होना चाहिए। सभी कैडरों को अम्मा सरकार की जीत (विधानसभा चुनावों में) सुनिश्चित करनी चाहिए और हम सरकार बनाएं।

एआईएडीएमके सरकार को कहा अम्मा सरकार
शशिकला ने उनके स्वास्थ्य में सुधार के लिए लोगों की प्रार्थना का शुक्रिया अदा किया और कहा कि पार्टी कैडर को एक साथ रहना चाहिए जिससे तमिलनाडु में अम्मा सरकार सत्ता में बनी रह सके। पूरे संबोधन के दौरान शशिकला ने राज्य की एआईएडीएमके सरकार को अम्मा सरकार कहकर संबोधित किया।
शशिकला ने कहा "अम्मा ने कहा था कि उनकी मौत के बाद भी उनकी सरकार 100 साल तक चलती रहेगी। हमें ये सुनिश्चित करना चाहिए कि ये हो। उनकी सरकार को चुनाव में जीतने के लिए आइए हम सब मिलकर काम करें।"
Recommended Video

फिर से वापसी की कोशिश
एआईएडीएमके से निष्कासित शशिकला कुछ समय पहले ही जेल से रिहा हुई हैं। शशिकला को जयललिता का सबसे करीबी और राजदार लोगों में गिना जाता था। ऐसे में आने वाले विधानसभा चुनावों को देखते हुए सभी की नजर उनके अगले कदम पर बनी हुई हैं।
जेल से वापसी के बाद शशिकला की नजर तमिलनाडु सत्ताधारी एआईएडीएमके की कमान अपने वापस अपने हाथ में लेने के ऊपर है। इस तरह उन्हें विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी में ई पलानीस्वामी और ओ पनीसेल्वम के साथ ही भाजपा और डीएमके के साथ चार मोर्चे पर जंग लड़नी होगी।
-
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Strait of Hormuz में आधी रात को भारतीय जहाज का किसने दिया साथ? हमले के डर से तैयार थे लाइफ राफ्ट -
Rupali Chakankar कौन हैं? दुष्कर्म के आरोपी ज्योतिषी के कहने पर काट ली थी उंगली! संभाल रहीं थीं महिला आयोग -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Uttar Pradesh Gold Price: यूपी में आज 22K-18K सोने का भाव क्या? Lucknow समेत 9 शहरों में कितना गिरा रेट? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’












Click it and Unblock the Notifications