जानिए रहस्यमयी जयललिता किस बॉलीवुड एक्टर की थीं फैन?

अम्‍मा ने खुद इस बात को माना था कि उन्‍हें कभी ‘अनकंडीश्नल लव' नहीं मिला। साफ शब्‍दों में कहें तो जयललिता ने खुद माना था कि उन्‍हें कभी बिना शर्त प्‍यार नहीं मिला।

नई दिल्‍ली। तमिलनाडु की मुख्‍यमंत्री जयललिता का सोमवार को चेन्‍नई के अपोलो अस्‍पताल में निधन हो गया। जयललिता ने 11:30 पर आखिरी सांस ली। बात अगर जयललिता के पर्सनल लाइफ के बारे में करें तो वो बेहद रहस्‍यमयी है। हर कोई जानता है कि जयललिता कम बोलती थीं और पब्‍लिक फिगर होने के बावजूद भी मीडिया से दूर रहती थीं। अबतक के अपने राजनीतिक सफर में अम्‍मा ने गिने-चुने इंटरव्‍यू दिए।

Jayalalitha had secret Crush on Bollywood Actor Shammi Kapoor

उनका एक इंटरव्‍यू जो अभिनेत्री सिमी ग्रेवाल ने अपने टीवी शो में किया वो उनकी पर्सनल लाइफ के बारे में काफी कुछ बताता है। सिमी ग्रेवाल को दिए इंटरव्‍यू में जयललिता ने अपनी जिंदगी के कई पहलुओं पर खुलकर जवाब दिया। इनमें जो सबसे अहम बात थी वो ये कि अम्‍मा ने खुद इस बात को माना था कि उन्‍हें कभी 'अनकंडीश्नल लव' नहीं मिला। साफ शब्‍दों में कहें तो जयललिता ने खुद माना था कि उन्‍हें कभी बिना शर्त प्‍यार नहीं मिला।

इस साक्षात्‍कार में जयललिता ने अपने क्रश के बारे में भी खुलकर बताया था। सिमी ग्रेवाल के सवाल पूछे जाने पर जयललिता ने कहा था कि स्‍कूल के समय में वो बॉलीवुड एक्‍टर शम्मी कपूर पर बेहद फिदा थीं। हालांकि उन्‍हें शम्‍मी कपूर से मिलने का कभी मौका नहीं मिला था। जय‍ललिता से जब पूछा गया कि वो अपने चेहरे पर एक्सप्रेशन क्यों नहीं दिखातीं? तो इसपर उन्‍होंने जवाब दिया था कि दूसरों की तरह इनसान हूं। गुस्सा भी आता है। खुशी भी महसूस होती है। लेकिन पॉलिटिशियन हूं। पब्लिक के सामने कुछ जाहिर नहीं करती। मेरी 'विल पावर' (इच्छाशक्ति) तगड़ी है। इसलिए ये कर लेती हूं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+