बॉलीवुड को गटर बुलाये जाने पर भड़कीं जया बच्चन, कहा- शर्म की बात है, जिस थाली में खाते हैं उसी में छेद करते हैं

बॉलीवुड को गटर बुलाये जाने पर राज्यसभा सांसद जया बच्चन ने कहा है कि शर्म की बात है कि लोग जिस थाली में खाते हैं उसी में छेद करते हैं।

नई दिल्ली: बॉलीवुड को लेकर इन दिनों सोशल मीडिया और हर जगह जिस तरह की बातें हुई हैं, उसपर अभिनेत्री और राज्यसभा सांसद जया बच्चन ने प्रतिक्रिया दी। राज्यसभा में मंगलवार (15 सितंबर) को जीरो आवर में बॉलीवुड की हो रही आलोचना पर जया बच्चन ने कहा कि बॉलीवुड की छवि खराब करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने बिना नाम लिए लोकसभा सांसद रवि किशन पर भी निशाना साधा। सांसद रवि किशन का बिना नाम लिए जया बच्चन ने कहा, कुछ लोग जिस थाली में खाते हैं, उसी में छेद करते हैं। शर्म की बात है ये।

Jaya Bachchan, Rajya Sabha,

जया बच्चन ने कहा- फिल्म इंडस्ट्री को सरकार का समर्थन चाहिए

समाजवादी पार्टी की सांसद जया बच्चन ने कहा, जिन लोगों ने फिल्म इंडस्ट्री में अपना नाम बनाया है उन्होंने इसे गटर बुलाया, मैं पूरी तरह इससे असहमत हूं। मैं उम्मीद करती हूं कि सरकार इन लोगों को बताए जिन्होंने इससे अपना नाम और प्रसिद्धि कमाई कि ऐसी भाषा का इस्तेमाल करना बंद करें।

जया बच्चन ने कहा, मैं बहुत शर्मिंदा थी कि कल हमारे एक सांसद ने लोकसभा में फिल्म इंडस्ट्री के खिलाफ बोला, जो खुद इंडस्ट्री से हैं। ये शर्म की बात है, 'जिस थाली में खाते हैं उसमें छेद करते हैं।' गलत बात है, इंडस्ट्री को सरकार का समर्थन चाहिए।

जानिए रवि किशन ने संसद में क्या कहा था?

सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले के बाद एनसीबी (NCB) के जांच के दौरान बॉलीवुड के कई ड्रग्स कनेक्शन सामने आए हैं। लोकसभा में सोमवार (14 सितंबर) को बीजेपी सांसद रवि किशन ने बॉलीवुड में ड्रग के सेवन का मामला उठाया था और इस मामले की जांच कराने की मांग की की थी।

रवि किशन ने सदन में शून्यकाल के दौरान बॉलीवुड में ड्रग के सेवन के जांच का मुद्दा गंभीरता से उठाया था। रवि किशन ने कहा था, पाकिस्तान और चीन से मादक पदार्थों की तस्करी हो रही है, जो देश की युवा पीढ़ी को बर्बाद करने की एक साजिश है।

रवि किशन ने कहा, हमारे फिल्मी जगत में इसकी पैठ हो चुकी है और एनसीबी (NCB) इसकी जांच कर रही है। लेकिन फिर भी मेरी मांग है कि इस मामले में कड़ी कार्रवाई की जाए।

बॉलीवुड को गटर बुलाये जाने पर राज्यसभा सांसद जया बच्चन ने कहा है कि शर्म की बात है कि लोग जिस थाली में खाते हैं उसी में छेद करते हैं।

People Support Kangana Ranaut Against Maharastra Governement

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+