मणिपुर के थौबल में हुए आतंकवादी हमले में असम राइफल्स का एक जवान शहीद,सीएम बोले- हम उन्हें नहीं बख्शेंगे
नई दिल्ली, 5 जनवरी। मणिपुर के थौबल जिले में हुए आतंकवादी हमले में असम राइफल्स का एक जवान शहीद हो गया और एक घायल हो गया। सरकार आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब देगी। इस घटना के बाद सीएम मणिपुर सीएम बीरेन सिंह ने कहा हम उन्हें नहीं बख्शेंगे।

पुलिस के अनुसार थौबल जिले के लिलोंग उसोइपोकपी संगमसांग में बुधवार को दो बड़े आईईडी (इंप्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) विस्फोट में असम का क जवान शहीद हो गए और एक जवान घायल हुए हैं।
पुलिस के अनुसार ये धमाका तब हुआ जब जब असम राइफल्स की 16वीं बटालियन के पहाड़ी इलाके में गश्त कर रहे थे बीच में जब जवान एक पंप के पास आराम कर रहे थे तभी ये विस्फाेट हुआ और असम राइफल्स के जवान एल. वांग्शु मौके पर ही शहीद हो गए, वहीं उनके साथ ड्यूटी पर तैनात दूसरा जवान घायनल हो गया और उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
गौरतल है कि मणिपुर में पिछले 50 दिनों में चौथी बार ऐसा विस्फाेट हुआ है।वहीं अभी तक इस विस्फोटों को लेकर अभी तक कोई भी गिरफ्तारी नहीं हुूई है और ना ही अब तक किसी आतंकवादी संगठन या किसी विरोधी समूह ने हाल ही में हुए इन धमाकों की जिम्मेदारी ली है।
देश के पांच राज्यों के साथ फरवरी मार्च में 60 विधानसभा सीटों वाले प्रदेश मणिपुर में भी चुनाव होने वाले हैं। दिसंबर माह में अलग- अलग तारीखों पर हुए विस्फोट और बुधवार को हुए विस्फोट के बाद मणिपुर में दहशत है। सेना ने हाई अलर्ट जारी किया है।
बता दें 13 नवंबर को इस क्षेत्र में हुए एक आतंकी हमले में असम राइफल्स के कर्नल, उनकी पत्नी और बेटे के साथ ही अर्धसैनिक बल के चार जवान शहीद हो गए थे. म्यांमार की सीमा से लगे चुराचांदपुर जिले में यह आतंकी हमला हुआ था जिसके बाद यहां चप्पे-चप्पे में गश्त बढ़ा दी गई है इसके बावजूद यहां ये विस्फोट हुआ।












Click it and Unblock the Notifications