21 दिसंबर से खुल जाएगी जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी, क्वारंटाइन होंगे बाहर से आने वाले छात्र
नई दिल्ली। नई दिल्ली। Jawaharlal Nehru University reopen कोरोना काल (Corona Pandemic) में देशभर में बंद पड़े स्कूल और कॉलेजों को अब धीरे-धीरे खोले जाने की तैयारी हो रही है। कई राज्यों में तो स्कूल और कॉलेज फिर से शुरू कर दिए गए हैं। इस बीच दिल्ली की जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी को भी खोलने का ऐलान कर दिया गया है। जानकारी के मुताबिक, 21 दिसंबर से जेएनयू का कैंपस छात्रों के लिए फिर से खुलने जा रहा है। हालांकि शुरुआत में यूनिवर्सिटी प्रशासन काफी सारी सावधानियां बरतेगा।
Recommended Video

यूनिवर्सिटी प्रशासन से मिली जानकारी के मुताबिक, दिल्ली के बाहर से आने वाले छात्रों को कैंपस में आने से पहले 7 दिन क्वारंटाइन होना पड़ेगा। यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर प्रोफेसर एम जगदीश कुमार ने कैंपस के खुलने का ऐलान किया है। यूनिवर्सिटी के वीसी ने कहा है कि हम इस दौरान गृह मंत्रालय की गाइडलाइन को सख्ती से फॉलो करेंगे।
Jawaharlal Nehru University to reopen the campus for students from 21.12.2020 in Phase IV. All students have to undergo self-quarantine of seven days after arrival at Delhi from outstation and before joining the university: JNU pic.twitter.com/4ok3ZHhxKQ
— ANI (@ANI) December 19, 2020
आपको बता दें जेएनयू कैंपस पिछले 9 महीने से बंद था। इस दौरान साइंस लैब में सैंपल खराब होने का मामला सामने आया था। सैंपल खराब होने से छात्रों का शोधकार्य भी प्रभावित हुआ है।
Considering the safety and security of the students while following the government guidelines stringently, JNU is opening the campus in a phased manner. As Phase 4 starts, Hon'ble VC of JNU, Prof. M. Jagadesh Kumar has an important message for JNU family.
— Jawaharlal Nehru University (JNU) (@JNU_official_50) December 19, 2020
Please watch. pic.twitter.com/jl4UdNLcu2












Click it and Unblock the Notifications