'ड्रग्स कवरेज' पर जावेद अख्तर ने उठाए सवाल, कहा- 'अगर करण जौहर ने पार्टी में किसानों को बुलाया होता तो...'

'ड्रग्स कवरेज' पर जावेद अख्तर ने उठाए सवाल, कहा- 'अगर करण जौहर ने पार्टी में किसानों को बुलाया होता तो...'

मुंबई: सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले ( Sushant Singh Rajput's death) में ड्रग्स एगंल आने के बाद बॉलीवुड के कई बड़े सितारों का नाम सामने आ रहा है। एनसीबी (NCB) ने इस मामले में शनिवार (26 सितंबर) को दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone),सारा अली खान और श्रद्धा कपूर को भी पूछताछ के लिए बुलाया है। इसी बीच संगीतकार जावेद अख्तर (Javed Akhtar) का एक ट्वीट चर्चा में है। जावेद अख्तर ने अपने ट्वीट में करण जौहर की पार्टी (Karan Johar party) का जिक्र किया है, जिसको लेकर मीडिया रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि ये एक ड्रग पार्टी थी। एनसीबी (NCB)की रडार पर करण जौहर की ये पार्टी भी है। हालांकि करण ने साफ कहा है कि उनके घर कोई ड्रग पार्टी नहीं हुई है।

Recommended Video

    Drug Case: Javed Akhtar बोले- Karan Johar की पार्टी में किसान आए होते तो | वनइंडिया हिंदी
    जावेद अख्तर बोले- करण जौहर ने पार्टी में किसानों को बुलाया होता तो...

    जावेद अख्तर बोले- करण जौहर ने पार्टी में किसानों को बुलाया होता तो...

    जावेद अख्तर (Javed Akhtar) ने 25 सितंबर की शाम ट्वीट कर मीडिया पर ड्रग्स कवरेज और करण जौहर की पार्टी के बारे में रिपोर्ट दिखाये जाने पर तंज किया। जावेद अख्तर ने लिखा, ''अगर करण जौहर ने अपनी पार्टी में कुछ किसानों को भी बुला लिया होता तो टीवी चैनल वालों की जिंदगी आसान हो जाती, उन्हें किसानों के प्रोटेस्ट और करण जौहर की पार्टी में से एक को चुनना नहीं पड़ता। ऐसा लगता है कि करण जौहर की पार्टी हमारे चैनल्स की दूसरी सबसे फेवरेट 'पार्टी' है।''

    करण जौहर की इस पार्टी में जावेद अख्तर की बेटी भी थी मौजूद

    करण जौहर की इस पार्टी में जावेद अख्तर की बेटी भी थी मौजूद

    करण जौहर की ये पार्टी पिछले साल 2019 की है। इस पार्टी के कई वीडियो वायरल हुए थे। अब मीडिया रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि करण जौहर की इस पार्टी में ड्रग का इस्तेमाल किया जा रहा था। इस पार्टी में जावेद अख्तर की बेटी जोया अख्तर भी शामिल थीं।

    इसके अलावा इस पार्टी में अयान मुखर्जी, दीपिका पादुकोण, रणबीर कपूर, विक्की कौशल, शाहिद कपूर, वरुण धवन, मलाइका अरोड़ा, और अर्जुन कपूर भी शामिल थे।

    करण जौहर ने पार्टी पर दी सफाई

    करण जौहर ने पार्टी पर दी सफाई

    बॉलीवुड ड्रग केस में करण जौहर का भी नाम सामने आ रहा है। हालांकि उनको एनसीबी ने अभी समन नहीं भेजा है। इसी बीच पार्टी को लेकर लग रहे आरोपों पर करण जौहर ने सफाई देते हुए कहा है, मेरे घर ड्रग्स पार्टी नहीं हुई थी। मेरे ऊपर लग रहे आरोप गलत हैं।

    इसके अलावा र्मा प्रोडक्शन हाउस में काम करने वाले अस्सिटेंट डायरेक्टर क्षितिज रवि प्रसाद और अनुभव चोपड़ा को लेकर उन्होंने कहा है कि इनका धर्मा प्रोड्क्शन से कोई संबंध नहीं है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+