वर्ष 2016 में केरल में आ रहा है जटायु, जानें क्या है
कोल्लम। आपको रामायण में जटायु का चरित्र तो याद ही होगा। अब जटायु वर्ष 2016 की शुरुआत में केरल के कोल्लम में आ रहा है। दरअसल केरल के कोल्लम में रॉक थीम पर एक नेशनल पार्क को लांच किया जाएगा।

इस पार्क का नाम ही जटायु नेशनल पार्क रखा गया है। कहा जाता है रामायण का पौराणिक चरित्र जटायु जो कि एक पक्षी, वह कोल्लम के छाट्टायामंगलम में आसमान से गिरा था।
अब इसी जगह पर जटायु नेशनल पार्क बनेगा। नेशनल पार्क में कई तरह की साइट्स होंगी और साथ ही कई तरह के एडवेंचर स्पोर्ट्स का भी पूरा प्रबंध किया जाएगा।
इस पार्क में जटायु की एक बड़ी सी मूर्ति को रखा गया है जिसका ऊंचाई करीब 200 लंबा है। यह 150 फीट चौड़ा है और करीब 70 फीट ऊंचा है। इस पार्क में एक अनोखा डिजिटल म्यूजियम भी होगा, एक 6डी थियेटर और कई तरह की टेक्निकल चीजें होंगी।
रावण से लड़ाई के बाद जिस जगह पर जटायु गिरा गया था वहां पर एक बड़ी सी चट्टान है। पार्क के पहले फेज में एक एडवेंचर जोन होगा जो करीब तीन किलोमीटर तक फैला होगा। यहां पर करीब 20 तरह के खेल होंगे।
इस पार्क के निर्माण के लिए पहले फेज में करीब 100 करोड़ रुपए का निवेश होगा। इसे दुबई की एक टूरिज्म कंपनी के साथ मिलकर बनाया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications