शादी करने जा रही हैं 'जस्सी जैसी कोई नहीं' फेम मोना सिंह?

नई दिल्ली। टीवी की दुनिया में 'जस्सी जैसी कोई नहीं' शो के जरिए तहलका मचाने वाली अभिनेत्री मोना सिंह के बारे में खबर आ रही है कि वो अगले महीने यानी कि दिसंबर में शादी करने जा रही हैं,लेकिन किससे इस बारे में खुलासा नहीं हुआ है, पिंकविला में छपी रिपोर्ट के मुताबिक मोना सिंह ने खुद अपनी शादी का हिंट दिया है।

मोना पिछले एक साल से रिलेशनशिप में थी

मोना पिछले एक साल से रिलेशनशिप में थी

रिपोर्ट के मुताबिक मोना पिछले एक साल से किसी के साथ रिलेशिनशिप में हैं लेकिन वो इंसान कौन है इस बारे में उन्होंने कुछ नहीं कहा लेकिन उन्होंने ये जरूर कहा कि जल्द ही आपको कुछ सुनने को मिल सकता है, इसके अलावा उन्होंने आगे कुछ भी कहने से इंकार कर दिया।

इन लोगों से जुड़ चुका है नाम

इन लोगों से जुड़ चुका है नाम

गौरतलब है कि मोना सिंह का नाम इससे पहले टीवी एक्टर करण ओबेरॉय और फिल्म एक्टर बॉलीवुड ऐक्टर विद्युत जामवाल के साथ जुड़ चुका है हालांकि मोना ने कभी भी इन बातों पर टिप्पणी नहीं की लेकिन ये पहली बार है जब उन्होंने अपने पर्सनल मैटर पर कुछ कहा है।

मोना ने रियलिटी शो 'झलक दिखला जा' शो जीता

मोना ने रियलिटी शो 'झलक दिखला जा' शो जीता

बता दें कि मोना सिंह का जन्म 8 अक्टूबर 1981 में पुणे, भारत में हुआ था। मोना सिंह ने अभिनय की शुरुआत वर्ष 2003 में 'जस्सी जैसी कोई नहीं' हिट शो से की थी,उसके बाद वर्ष 2006 में यह रियलिटी शो 'झलक दिखला जा' शो जीता था, इसके बाद इन्होंने फेमिना मिस इंडिया के प्रस्तोता के रूप में कार्य किया।

'थ्री ईडियट्स' फिल्म में भी आई थीं नजर में...

'थ्री ईडियट्स' फिल्म में भी आई थीं नजर में...

इसके बाद 2007 और 2010 में 'झलक दिखला जा' के दूसरे और तीसरे सत्र में होस्ट के रूप में कार्य किया। एंटरटेनमेंट के लिए कुछ भी करेगा नामक रियलिटी शो के 5 सीजन को इन्होंने होस्ट किया है। इसके अलावा इन्होंने 'थ्री ईडियट्स' और 'उट-पटांग' फिल्मों में भी करेक्टर रोल प्ले किए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+