Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Bumrah ने बीवी संजना को रोमांटिक अंदाज में किया Bday विश, कहा-'रोज मेरा दिल चुराती हो'

नई दिल्ली, 06 मई। कई खिलाड़ियों के कोरोना पॉजीटिव होने के कारण इस वक्त आईपीएल 2021 को अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दिया गया है, जिसके कारण कई खिलाड़ी अपने घर लौट चुके हैं तो वहीं कुछ खिलाड़ी अपने पार्टनर संग क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं। इस लिस्ट में टीम इंडिया और मुंबई इंडियंस के स्टार खिलाड़ी जसप्रीत बुमराह भी शामिल हैं। जिनकी धर्मपत्नी संजना गणेशन का आज जन्मदिन हैं।

'...जो मेरा दिल रोज चुराती है, आई लव यू'

'...जो मेरा दिल रोज चुराती है, आई लव यू'

जिन्हें बेहद ही रोमांटिक अंदाज में बुमराह ने बर्थडे विश किया है। उन्होंने इंस्ट्रा पर एक रोमांटिक ब्लैक एंड व्हाईट तस्वीर शेयर की है, जिसमें संजना, बुमराह को किस कर रही हैं, तस्वीर शेयर करते हुए बुमराह ने लिखा है कि , 'उस व्यक्ति को जन्मदिन मुबारक हो जो मेरा दिल रोज चुराती है, आई लव यू' ।

बुमराह का ये रोमांटिक अंदाज काफी जुदा है...

बुमराह का ये रोमांटिक अंदाज काफी जुदा है...

बुमराह की ये पोस्ट इस वक्त सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है और लोग इस पर काफी कमेंट कर रहे हैं तो वहीं बमुराह के फैंस उनके इस अवतार को देखकर काफी हैरान हैं क्योंकि मैदान पर बेहद ही शांत और शर्मीले दिखने वाले बुमराह का ये रोमांटिक अंदाज काफी जुदा है, हालांकि ये अंदाज उनके चाहने वालों को काफी पसंद आ रहा है।

बुमराह ने मार्च में की संजना संग शादी

बुमराह ने मार्च में की संजना संग शादी

गौरतलब है कि मार्च में संजना गणेशन संग ब्याह रचाकर सबको चौंकाने वाले बुमराह ने कभी भी अपने और संजना के रिलेशनशिप पर सार्वजनिक रूप से कभी कुछ नहीं कहा इसलिए जब जसप्रीत की शादी की खबरें मीडिया में आईं तो लोग काफी हैरान रह गए थे। इस हाईप्रोफाइल शादी को मीडिया से काफी दूर रखा गया था। 15 मार्च को इस हॉट कपल ने गोवा में अपने करीबियों के बीच शादी की थी।

आईपीएल को होस्ट करती हैं संजना

आईपीएल को होस्ट करती हैं संजना

दरअसल स्पोर्टस टीवी एंकर संजना गणेशन को लोग हॉट प्रेजेंटर के रूप में पहचानते हैं। वो आईपीएल की मैनेजमेंट टीम का हिस्सा रही हैं और इसी वजह से वो आईपीएल के दौरान काफी चर्चित रही हैं, संजना 2019 से स्टार्स स्पोर्टस चैनल पर आईपीएल को होस्ट कर रही हैं। वो शाहरुख खान की आईपीएल टीम केकेआर की भी एंकर रही हैं, यही नहीं संजना ने साल 2013 में फेमिना गॉर्जियस का अवार्ड अपने नाम किया था।

'स्पिलिट्स विला' से रखा था टीवी वर्ल्ड में कदम

वैसे आपको बता दें कि संजना ने M टीवी के लोकप्रिय शो 'स्पिलिट्स विला' से टीवी की दुनिया में कदम रखा था। वैसे वो पुणे यूनिवर्सिटी से इंजीनियरिंग कर चुकी हैं लेकिन उन्होंने आईटी के बजाय मॉडलिंग की दुनिया में करियर बनाने की सोची और इसलिए उन्होंने कुछ ब्रांडस के लिए मॉडलिंग भी की थी और साल 2014 में वो मिस इंडिया के फाइनल तक भी पहुंची थी।

देखें बुमराह की पोस्ट

Bumrah ने बीवी संजना को रोमांटिक अंदाज में किया Bday विश

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+