असम में CAB का विरोध जारी, जापान के पीएम शिंजो आबे रद्द कर सकते हैं भारत दौरा

नई दिल्ली। नागरिकता संशोधन बिल का पूर्वोत्तर के राज्यों में जमकर विरोध हो रहा है। असम में ये प्रदर्शन और भी हिंसक हो चला है। इस बीच खबर आ रही है कि जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे भारत का दौरा रद्द कर सकते हैं। शिंजो आबे गुवाहाटी में 15-17 दिसंबर के बीच होने वाले शिखर सम्मेलन में शामिल होने वाले थे। बताया जा रहा है गुवाहाटी में जारी प्रदर्शन के मद्देनजर जापान के पीएम ये दौरा रद्द सकते हैं। बांग्लादेश के दो वरिष्ठ मंत्रियों ने पहले ही भारत दौरा रद्द कर दिया है।

Japan Pm shinzo abe likely to cancel india tour amid CAB protests

हालांकि, मीडिया में ऐसी भी खबरें हैं कि गुवाहाटी में हो रहे प्रदर्शन को देखते हुए शिखर सम्मेलन के लिए दूसरे शहर को चुना जा सकता है। बांग्लादेश के विदेश मंत्री एके अब्दुल मोमीन और गृहमंत्री असदुज्जमान खान ने गुरुवार को अपना भारत दौरा रद्द कर दिया था। मोमीन ने कैब को लेकर बुधवार को बड़ा बयान दिया था और कहा था कि नागरिकता संशोधन बिल भारत की सेक्युलर छवि को कमजोर करेगा।

मोमीन ने बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों के साथ प्रताड़ना के आरोपों को खारिज किया था। जानकारी के अनुसार मोमीन 12-14 दिसंबर के बीच छठे इंडियन ओसियन डॉयलॉग में हिस्सा लेने के लिए आने वाले थे। नागरिकता संशोधन बिल का पूर्वोत्तर के राज्यों असम और त्रिपुरा में जबरदस्त विरोध हो रहा है। वहीं, असम और त्रिपुरा के बाद अब मेघालय में भी इंटरनेट और एसएमएस सर्विस पर रोक लगा दी गई है। यह रोक अगले 48 घंटे तक लागू रहेगी।

इस बिल के विरोध में सबसे अधिक उग्र प्रदर्शन असम में देखने को मिला है, जहां हिंसक प्रदर्शन के दौरान पुलिस फायरिंग में दो प्रदर्शनकारियों की मौत हो गई। इस प्रदर्शन को 30 छात्र संगठनों और वाम दलों का समर्थन मिल रहा है। गुरुवार को असम में हजारों प्रदर्शनकारियों ने रेलवे और सड़कों पर प्रदर्शन किए। इस कारण यहां रेल और सड़क यातायात प्रभावित हुआ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+