महंगाई में थोड़ी राहत: जनवरी में खुदरा महंगाई दर घटकर 5.07%
नई दिल्ली। बढ़ती महंगाई से सब परेशान है। इस महंगाई में ये खबर थोड़ी राहत देने वाली है। जनवरी 2018 में महंगाई दर में थोड़ी गिरावट दर्ज की गई है। जनवरी में खुदरा महंगाई दर घटकर 5.07 फीसदी पर पहुंच गया है। जबकि दिसंबर 2017 में यह 5.21 फीसदी थी।

खुदरा महंगाई दर में भले ही गिरावट दर्ज की गई, लेकिन ये रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के अनुमानित दर से अधिक रहा। जनवरी में फूड, रूरल और अर्बन इन्फ्लेशन में गिरावट दर्ज की गई। जनवरी में खाद्य महंगाई दर 4.96 फीसदी से घटकर 4.70 फीसदी पर पहुंच गया, वहीं ईंधन का महंगाई दर 7.9 फीसदी से घटकर 7.7 फीसदी हो गया।
वहीं कपड़ों की महंगाई दर में थोड़ी बढ़ोतरी हुई है। जनवरी में कपड़ों और जूतों की महंगाई दर 4.8 से बढ़कर 4.9 फीसदी रह गई। अगर इंडस्ट्रीयल विकास दर की बात करें तो दिसंबर में यह 7.1 फीसदी रहा।












Click it and Unblock the Notifications