मोदी सरकार के खिलाफ महागठबंधन का दिल्ली में आज हल्लाबोल
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ हाल ही में जनता परिवार के महागठबंधन दल आज दिल्ली में हल्लाबोल करेंगे। जनता दल के छह पुराने साथी पहली बार एक साथ एक ही मंच पर एक होकर केंद्र सरकार की नीतियों और चुनावी वादों को पूरा नहीं करने के लिए घेरेंगे।

दिल्ली में मोदी सरकार को घेरने के लिए बड़ी संख्या में जनता परिवार के समर्थक जुट चुके हैं। वहीं बिहार में अगले साल होने वाले चुनाव के मद्देनजर भी इस महागठबंधन के हल्लाबोल को देखा जा रहा है। चुनावों के मद्देनजर जनता परिवार भाजपा और मोदी लहर को हर हाल में रोकने का प्रयास करना चाहते हैं।
इस हल्लाबोल में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, शरद यादव, लालू प्रसाद यादव, भी शामिल होंगे। साथ ही इस हल्लाबोल के बाद महागठबंधन के लिए गंभीर चर्चाओं का दौर शुरु होगा। माना जा रहा है कि इस महाधरना के पीछे अहम भूमिका शरद यादव ने निभायी है। शरद यादव का कहना है कि महागठबंधन का यह पहला मजबूत प्रदर्शन होगा जोकि इस महागठबंधन के भविष्य को तय करेगा।












Click it and Unblock the Notifications